फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Red alert after suspicion of two more leopards in Jagatpur village

Delhi : जगतपुर गांव में दो और तेंदुए होने की आशंका के बाद रेड अलर्ट, रात में पहरेदारी कर रहे हैं स्थानीय

Thu, 04 Apr 2024 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 05:40 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने रात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी तक तेंदुआ होने की सूचना नहीं है।  लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रोज रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्रीय वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

विज्ञापन
Red alert after suspicion of two more leopards in Jagatpur village
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के जगतपुर गांव में दो और तेंदुए होने की आशंका से लोग दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन ने भी लोगों को शाम को घरों से बाहर निकलने से मना किया है। स्थानीय लोग इलाके में तेंदुए दिखाई देने का दावा कर रहे हैं। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अभिभावकों को उनके साथ जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


आलम यह है कि बुधवार की दोपहर में भी यहां की गलियां सूनी दिखी। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने रात के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी तक तेंदुआ होने की सूचना नहीं है।  लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर रोज रात को पेट्रोलिंग की जा रही है। क्षेत्रीय वन विभाग अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन


सबसे अधिक परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। शाम के समय गलियों में बच्चों का शोरगुल सुनने को मिला और न ही कोई चहलकदमी नजर आई। यहां तक की सुबह-शाम सैर पर जाने वाले लोग भी घरों में बंद रहे। पुश्ता रोड के पास भी माहौल सुनसान नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सएप पर बनाया सुरक्षा समूह : लोगों ने एक-दूसरे की सुरक्षा व मदद करने के लिए व्हाट्सएप समूह बनाया है। स्थानीय निवासी विशाल ने बताया कि सभी युवा भी अलर्ट हैं। अगर किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो तुरंत हस्तक्षेप किया जाएगा। लोगों ने इसके लिए सोशल मीडिया में सूचना के लिए समूह भी बनाया है। इसमें सब एक-दूसरे को तेंदुए को लेकर जानकारी साझा कर रहे हैं। 


रात में कर रहे हैं पहरेदारी
तेंदुए के डर से लोगों ने मजबूरन खुद को अपने घरों में कैद कर लिया है। डर का असर यह है कि स्थानीय लोग सुरक्षा को लेकर देर रात तक पहरा दे रहे हैं। यही नहीं, लोग रात में बारी-बारी से ड्यूटी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आठ लोगों की टीम बनाई है। इनके पास डंडे के साथ बाइक हेलमेट हैं। गांव के निवासी रोहित ने बताया कि वह देर रात से सोए नहीं हैं। पूरी रात उन्होेंने अपने साथियों के साथ पहरा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed