फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   recovery rate of coronavirus patients in national capital reaches about 43 percent

दिल्ली के लिए राहत भरी खबर, कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट बढ़कर पहुंची 42.69 प्रतिशत

Fri, 19 Jun 2020 09:52 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 19 Jun 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
recovery rate of coronavirus patients in national capital reaches about 43 percent
फाइल फोटो - फोटो : PTI

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच एक राहत भरी खबर है। लगातार 13 दिनों से 40 प्रतिशत के नीचे दर्ज की जा रही कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट शुक्रवार को बढ़कर 42.69 प्रतिशत पहुंच गई। यह आंकड़े सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन


पिछले दो सप्ताह में यह पहली बार है जब दिल्ली में कोरोना के मरीजों की रिकवरी रेट 40 प्रतिशत के पार गई है। 12 से 14 जून के बीच दिल्ली में प्रतिदिन 2000 से अधिक मामले सामने आए।
विज्ञापन


15 और 16 जून को यह आंकड़ा क्रमश: 1,647 और 1,859 दर्ज किया गया। वहीं 17 जून को बड़े उछाल के साथ पहली बार एक दिन में 2,414 मामले नजर आए। हालांकि 18 जून को राजधानी में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को पहली बार दिल्ली में एक दिन में कोरोना वायरस के 2,877 मरीज सामने आए। इसी के साथ राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 50000 के करीब पहुंच गया है।

बता दें कि चार से 17 जून के बीच दिल्ली में रिकवरी रेट 36 से 39 प्रतिशत के बीच रहा। चार जून को रिकवरी रेट 39.58 और पांच को 39.16 प्रतिशत दर्ज किया गया था। आगले दो दिनों तक इसमें लगातार गिरावट आई, जिसके बाद यह 38.01 प्रतिशत पर पहुंच गया।

आठ जून को यह रेट 37.92 प्रतिशत रहा जो 12 जून तक घटकर 36.38 प्रतिशत पहुंच गया। हालांकि 13 जून को एक बार फिर रिकवरी रेट में बढ़ोत्तरी हुई, जिसके बाद यह आंकड़ा 38.36 प्रतिशत तक पहुंच गया।
 

14 जून को दिल्ली में 2224 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 41,182 पहुंच गया। उसी दिन रिकवरी रेट भी बढ़कर 38.42 प्रतिशत रही, जबकि अगले दिन यह 38.35 प्रतिशत दर्ज किया गया। 16 जून को रिकवरी रेट एक बार फिर घटकर 36.92 प्रतिशत पहुंच गया। 

हालांकि 18 जून को जब राजधानी में 2,877 नए मरीजों के साथ संक्रमण को लेकर अब तक का सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया, तो रिकवरी रेच देखकर लोगों को राहत भी मिली। पिछले 14 दिनों के मुकाबले गुरुवार को सबसे अच्छा रिकवरी रेट दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed