फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Record of winter breaks in Delhi due to snowfall in the mountains

पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, 6.9 डिग्री तक गिरा न्यूनतम तापमान

Mon, 23 Nov 2020 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2020 04:28 AM IST
विज्ञापन
Record of winter breaks in Delhi due to snowfall in the mountains
टूटा सर्दी का रिकॉर्ड... - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के कारण नवंबर में ही राजधानी में सर्दी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 17 सालों में 22 नवंबर को सबसे कम रहा। इससे पहले वर्ष 2003 में 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली ने पिछले 14 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में अधिकतम आर्द्रता का स्तर 94 फीसदी और न्यूनतम 48 फीसदी रहा। दिल्ली के लोदी रोड इलाके में भी सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  आया नगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंट रही। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार को दर्ज  न्यूनतम तापमान पिछले 17 सालों में 22 नवंबर का सबसे कम तापमान है क्योंकि, इससे पहले वर्ष 2003 में ही इससे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम लगातार दो दिन तक रहता है। ऐसे में शीत लहर घोषित की जाती है। हालांकि, दिल्ली का क्षेत्रफल अन्य मैदानी इलाकों में स्थित राज्यों से कम है। ऐसे में एक दिन के लिए भी ऐसी स्थिति रहती है तो यह शीत लहर मानी जाएगी। जबकि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस कम ही दर्ज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 4-5 दिन में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार
श्रीवास्तव के अनुसार, पश्चिम हिमालय से आने वाली सर्द हवाओं के कारण लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, हालांकि अगले 4 से 5 दिनों के भीतर पश्चिमी विक्षोभ के सक्त्रिस्य होने की वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। 

कब कितना रहा न्यूनतम तापमान
वर्ष                 न्यूनतम तापमान
2019             11.5 डिग्री सेल्सियस
2018             10.5 डिग्री सेल्सियस 
2017             7.6  डिग्री सेल्सियस 
2003             6.1  डिग्री सेल्सियस 
28 नवंबर 1938     3.9 डिग्री सेल्सियस 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed