{"_id":"63fa31791accd5bcb00f2485","slug":"record-can-be-made-for-more-than-30-degree-mercury-in-february-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 26 से 28 फरवरी के बीच बन सकता है रिकॉर्ड, छूटेंगे लोगों के पसीने; जान लें मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 26 से 28 फरवरी के बीच बन सकता है रिकॉर्ड, छूटेंगे लोगों के पसीने; जान लें मौसम का मिजाज
Sat, 25 Feb 2023 09:34 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:34 PM IST
सार
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के पांच इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ।
विज्ञापन
तापमान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में फरवरी माह में तीन दिन से ज्यादा तीस डिग्री से अधिक तापमान रहने का रिकॉर्ड बन सकता है। फरवरी में अब तक तीन दिन पारा 30 डिग्री से ऊपर रहा है। अब यह माह समाप्त होने में महज तीन दिन बाकी हैं और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 फरवरी से 28 फरवरी के बीच तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
वहीं, 25 फरवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसका असर तापमान में बढ़ोतरी के रूप में देखने को मिलेगा। वहीं, 28 फरवरी से एक और विक्षोभ सक्रिय होगा, इसका असर दो से तीन मार्च तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के पांच इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तापमान 31.4, पीतमपुरा में 31.2, आयानगर में 30.4, पूसा रोड में 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो मार्च की शुरुआत में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तापमान 32 डिग्री से ऊपर ही रहेगा, साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज होगी। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लिहाजा गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
इस सप्ताह की शुरुआत में फरवरी में 55 सालों में तीसरी बार सबसे गर्म रहने का रिकॉर्ड बनाया था। तब तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। फरवरी में अमूमन औसतन तापमान 24-25 डिग्री और मौसम सुहावना बना रहता है।