{"_id":"5f9990d98ebc3e9b8f2e6a42","slug":"record-breaking-5673-corona-cases-reported-in-delhi-4128-recovered-says-latest-health-bulletin","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 5673 मरीज, 4128 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे ज्यादा 5673 मरीज, 4128 हुए स्वस्थ
Wed, 28 Oct 2020 09:10 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी होने लगी है। मंगलवार के बाद बुधवार को फिर से आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में 5673 मामले सामने आए हैं, जबकि 4128 मरीज स्वस्थ होकर घर गए। वहीं आज 60571 टेस्ट किए गए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार द्वारा जारी किए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में 40 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। हालांकि इनमें से एक मरीज की मौत अगस्त में हो गई थी जिसे आज के आंकड़ों में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बीते 10 दिनों में दिल्ली में कोरोना से होने वाली मौतों की मृत्यु दर 0.99 प्रतिशत है। जबकि आज की पॉजिटिविटि रेट 9.37 प्रतिशत दर्ज की गई है। फिलहाल दिल्ली में 16822 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन