{"_id":"94bc6621e8ea1dcf85450e0d41d5e157","slug":"recommended-to-register-a-case-against-daler-mehndi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 03 Feb 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सोहना ने अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस की सील तोड़ने के खिलाफ पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। इसकी एक प्रति जिला उपायुक्त और एसडीएम को भी भेजी गई है। साथ ही दोबारा सील लगाने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
परिषद अधिकारियों ने दी शिकायत में बताया कि गांव सांपकी नंगली स्थित दलेर मेहंदी के अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 4 अप्रैल 2013 को गठित एसडीएम, नायब तहसीलदार, सचिव नगरपालिका व थाना प्रभारी सोहना की टीम ने इसे सील कर दिया था।
विज्ञापन
फरवरी 2015 में विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो फार्म हाउस की सील टूटी मिली, लेकिन लंबे समय तक दलेर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। माना जाता है कि कार्रवाई में देरी के पीछे कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी रही। अब जाकर इस पर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस पर मौके पर पप्पू चौकीदार पाया गया। उसने बताया कि फार्म हाउस की देखरेख के लिए दलेर मेहंदी ने उसे मासिक वेतन पर रखा है। अधिकारियों ने सदर थाना सोहना में मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी। जांच अधिकारी सतबीर का कहना है कि परिषद से शिकायत मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
फार्म हाउस की सील टूटने की सूचना मिलने पर एसडीएम सोहना ने तुरंत परिषद प्रशासन को दोबारा से सील लगाने तथा सरकारी सील तोड़ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे, लेकिन परिषद प्रशासन ने आज तक फार्म हाउस को दोबारा सील नहीं किया है। न ही सील तोड़ने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
दलेर मेहंदी फार्म हाउस के अंदर सील टूटने के बाद गाय पालन डेयरी व खेती का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। फार्म हाउस के अंदर करीब 40 से ज्यादा पशु बताए गए। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा की जा रही हैं। पॉप गायक दलेर मेहंदी के घर तक सप्लाई की जा रही है। इतना ही नहीं गाय का दूध भी घर भेजा जा रहा है।
फार्म हाउस के गेट के साथ बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे फार्म का बिजली कनेक्शन है। फार्म हाउस को सील करने के दौरान कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन आज भी फार्म हाउस के अंदर अवैध रुप से बिजली की सप्लाई धड़ल्ले से चल रही है।