फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Recommended to register a case against Daler Mehndi

दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश

Wed, 03 Feb 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 03 Feb 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
Recommended to register a case against Daler Mehndi

नगर पालिका सोहना ने अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस की सील तोड़ने के खिलाफ पंजाबी पॉप गायक दलेर मेहंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की है। इसकी एक प्रति जिला उपायुक्त और एसडीएम को भी भेजी गई है। साथ ही दोबारा सील लगाने की अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन


परिषद अधिकारियों ने दी शिकायत में बताया कि गांव सांपकी नंगली स्थित दलेर मेहंदी के अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउस के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। 4 अप्रैल 2013 को गठित एसडीएम, नायब तहसीलदार, सचिव नगरपालिका व थाना प्रभारी सोहना की टीम ने इसे सील कर दिया था।
विज्ञापन


फरवरी 2015 में विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो फार्म हाउस की सील टूटी मिली, लेकिन लंबे समय तक दलेर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। माना जाता है कि कार्रवाई में देरी के पीछे कुछ अधिकारियों की मिलीभगत भी रही। अब जाकर इस पर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि फार्म हाउस पर मौके पर पप्पू चौकीदार पाया गया। उसने बताया कि फार्म हाउस की देखरेख के लिए दलेर मेहंदी ने उसे  मासिक वेतन पर रखा है। अधिकारियों ने सदर थाना सोहना में मामला दर्ज कराने के लिए शिकायत दी। जांच अधिकारी सतबीर का कहना है कि परिषद से शिकायत मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।

फार्म हाउस की सील टूटने की सूचना मिलने पर एसडीएम सोहना ने तुरंत परिषद प्रशासन को दोबारा से सील लगाने तथा सरकारी सील तोड़ने के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे, लेकिन परिषद प्रशासन ने आज तक फार्म हाउस को दोबारा सील नहीं किया है। न ही सील तोड़ने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

दलेर मेहंदी फार्म हाउस के अंदर सील टूटने के बाद गाय पालन डेयरी व खेती का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। फार्म हाउस के अंदर करीब 40 से ज्यादा पशु बताए गए। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियां पैदा की जा रही हैं। पॉप गायक दलेर मेहंदी के घर तक सप्लाई की जा रही है। इतना ही नहीं गाय का दूध भी घर भेजा जा रहा है।


फार्म हाउस के गेट के साथ बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे फार्म का बिजली कनेक्शन है। फार्म हाउस को सील करने के दौरान कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन आज भी फार्म हाउस के अंदर अवैध रुप से बिजली की सप्लाई धड़ल्ले से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed