घर से मिली डांट, दो नाबालिग फॉर्च्यूनर ले भागे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई को लेकर घरवालों की डांट से नाराज आगरा से दो नाबालिग फॉर्च्यूनर कार लेकर जीआईपी मॉल पहुंच गए। कार को मॉल के बेसमेंट में खड़ी कर दोनों को घूमते हुए सेक्टर- 39 पुलिस ने पकड़ लिया।
11वीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों की उम्र 16 साल है। सर्विलांस के जरिये लोकेशन ट्रेस कर दोनों नाबालिग छात्रों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक आगरा के हरि पर्वत पुलिस थाने में परिजनों ने शनिवार को दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आगरा की साकेत कॉलोनी में रहने वाले रवि (बदला हुआ नाम ) को परिजनों ने पढ़ाई को लेकर डांट लगाई थी।
टोल पर कार रोककर काटी थी रात
इससे नाराज होकर रवि ने अपनी फॉर्च्यूनर लेकर घर से निकल गया। रवि ने अपने साथ पढ़ने वाले दोस्त मोहन (परिवर्तित नाम) को भी अपने साथ ले लिया। यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा से चलने पर दोनों ने अपनी कार को पूरी रात पहले टोल से पहले रोक कर काटी। इस बीच आगरा पुलिस ने मोबाइल फोन सर्विलांस के जरिये लोकेशन ट्रेस कर ली।
सुबह होने पर पुलिस के पीछा करने की आशंका पर दोनों अपनी गाड़ी से जीआईपी मॉल पहुंचे। इस बीच सर्विलांस के जरिये लोकेशन नोएडा मिलने पर आगरा पुलिस ने नोएडा पुलिस को मामले की सूचना दी।
इसी बीच सेक्टर-39 पुलिस ने रवि की बड़ी बहन को बुलाकर मॉल के बेसमेंट में कार को बरामद किया। इसके बाद दोनों को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मॉल में घूमते हुए पकड़ा।
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि अंशु की बड़ी बहन सेक्टर-125 स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ती है। दोनों के पिता आगरा में बड़े कारोबारी हैं। दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही पूरी घटना के बारे में आगरा पुलिस को रिपोर्ट भेजी जा रही है।