फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   reason behind tomato price hike in delhi and other part

तो इसलिए टमाटर के दाम पहुंच गए हैं 100 रु किलो से भी ऊपर

Tue, 25 Jul 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Jul 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
reason behind tomato price hike in delhi and other part
पिछले साल बारिश कम होने के चलते टमाटर समेत हरी सब्जियां आम आदमी की पहुंच से बाहर थीं तो इस वर्ष अच्छी बरसात ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इसी के चलते पंद्रह से तीस रुपये तक बिकने वाले टमाटर के दाम सीधे 70 से 110  रुपये किलो तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, सब्जियां भी थाली से कम होती जा रही हैं। आढतियों का कहना है कि हिमाचल में करीब एक महीने से हो रही लगातार बरसात के चलते टमाटर के दाम में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, आम की फसल कम होने के चलते मंडी में भी आम के दाम पिछले साल की तुलना में दोगुने हैं। टमाटर का महंगा होना सोशल मीडिया पर भी छा गया है।
विज्ञापन


आजादपुर सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के मुताबिक, बरसात के मौसम में हर साल टमाटर और सब्जियों के दाम बढ़ते हैं। इस साल दाम में थोड़ी अधिक बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ों में इस बार जून के महीने से ही बरसात जारी है। इसलिए सब्जियों के दाम अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीसदी ही टमाटर की फसल लगाई गई

reason behind tomato price hike in delhi and other part
टमाटर के दामों में वृद्धि - फोटो : ANI
राजेंद्र शर्मा का कहना है कि टमाटर के दाम बढ़ने का फायदा किसान को भी नहीं हो रहा है।  इस समय उत्तर भारत के यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर समेत चंडीगढ़ की मंडियों में हिमाचल का टमाटर ही प्रयोग होता है।

हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल किसानों ने महज 40 फीसदी ही टमाटर की फसल लगाई है। जबकि अन्य में फूलों की खेती हो रही है। टमाटर लगाना आसान है, लेकिन बरसात शुरू होने के बाद उसे बीमारियों से बचाते हुए मंडियों तक पहुंचाना मुश्किल है।

बीमारी से बचाने के लिए जो स्प्रे होता है, उसकी कीमत दो हजार रुपये तक पड़ती है। ऐसे में किसानों को खर्चा निकालना भी मुश्किल है। यही कारण है कि बरसात और फसल कम होने के कारण टमाटर  के दाम बढ़े हैं, लेकिन आसमां छूते दाम रिटेलर की देन है, किसान की नहीं। क्योंकि मंडी में टमाटर 40 से 80 रुपये प्रति किलो के आधार ही थोक में बिक रहे हैं। हालांकि बरसात नहीं रुकती है तो फिर थोक के दाम  में ओर अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

टमाटर के दाम में लगातार तेजी  

reason behind tomato price hike in delhi and other part

टमाटर के दाम में पिछले 20 से 25 दिनों से लगातार तेजी या गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि देशी और हाईब्रीड टमाटर के दाम में भी अंतर है। देशी टमाटर 1300 रुपये का 24 या 25 किलो की ट्रे में बिक रहा है। जबकि 1900 की टे्र हाईब्रिड टमाटर की है। वहीं, पांच किलो की ट्रे साढ़े चार सौ रुपये किलो की भी है। - मोहम्मद अतीक , आढती, ओखला सब्जी मंडी।

पिछले एक महीने से दाम ऊपर-नीचे हो रहे       
सब्जियों के दाम पिछले दस दिन से ऊपर-नीचे जा रहे हैं। हालांकि टमाटर और सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी थोक मार्केट नहीं, बल्कि रिटेलर की देन है। - सुभाष, आढ़ती, सब्जी, आजादपुर मंडी।       
    
हिमाचल के बरसात के कारण दाम बढ़े       
उत्तर भारत के सभी राज्य इस समय हिमाचल के टमाटर के भरोसे होते हैं। हालांकि बरसात के चलते इस साल फसल कम हुई है। हालांकि बरसात के मौसम में हर वर्ष दामों में बढ़ोतरी होती है। लेकिन अत्यधिक दाम रिटेलर की देन है। क्योंकि वे सस्ते में खरीदकर घरों के पास की दुकानों में दोगुने से लेकर तीन गुना बढ़ोतरी के साथ बेच रहे हैं।- अनिल मल्होत्रा, आढ़ती, टमाटर, आजादपुर मंडी।
    
नाम             दस दिन पहले                थोक मंडी          साप्ताहिक मंडी  रुपये       
टमाटर        30-40                40-80            60-100      
फूल गोभी      25-30                30-40             60-80       
धनिया       160-170                200 रुपये         250-300          
हरी मिर्च    70-90                    100            150-170       
घीया         20-30                     12            20-40      
मटर         70-80                    80             80-150       
आम         50                    70-90            100      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed