{"_id":"5addfbd24f1c1b46098b61e0","slug":"read-why-the-country-s-famous-poet-munawar-rana-admitted-in-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के चर्चित शायर मुनव्वर राणा एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के चर्चित शायर मुनव्वर राणा एम्स में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Apr 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
munawar rana
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से अपने पैरों को लेकर परेशान देश के चर्चित शायर मुनव्वर राणा को सोमवार दोपहर एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स प्रबंधन के अनुसार, कुछ चिकित्सीय जांच होना बाकी है।
विज्ञापन
हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर सीएस यादव और उनकी टीम की निगरानी में मुनव्वर राणा का उपचार किया जाएगा। वहीं एम्स के डॉक्टरों से पता चला है कि राणा को घुटने से जुड़ी समस्या है। वे पहले भी यहां आकर अपना उपचार करवा चुके हैं। डॉक्टरों ने आशंका व्यक्त की है कि एम्स में मुनव्वर राणा का घुटना प्रत्यारोपण किया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एम्स में भर्ती होने से पहले मुनव्वर राणा रेलवे की सेवाओं को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। लखनऊ से दिल्ली एम्स आते वक्त उन्होंने ट्रेन में बैठे बैठे सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
साथ ही रेलमंत्री पीयूष गोयल को टैग भी किया। उन्होंने कहा कि हम एम्स में भर्ती होने के लिए जा रहे हैं। तीन में से दो यात्री वरिष्ठ नागरिक हैं। उसके बावजूद उन्हें ऊपर की बर्थ दी गई है।
उन्होंने रेलमंत्री से सवाल पूछा कि क्या बुजुर्ग यात्रियों को यही सुविधा देनी चाहिए। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में पीएनआर नंबर भी पोस्ट किया, जिससे पता चला कि गाजीपुर से दिल्ली आने वाली सुहेलदेव सुपर फास्ट ट्रेन के एसी-1 में उन्होंने लखनऊ से एम्स के लिए अपना सफर शुरू किया था।