फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Read only the strong hearted.

मजबूत हो दिल तभी पढ़ें ये खबर

Sat, 20 Dec 2014 04:01 PM IST
Updated Sat, 20 Dec 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
Read only the strong hearted.

नोएडा के सेक्टर-10 स्थित एक ट्रक से मजदूर शीशे से भरी पेटी उतार रहे थे। तभी अचानक पेटी अनियंत्रित होकर गिरने से लगे झटके से सरिया मजदूर के पेट में घुस गया।

विज्ञापन


सरिया पेट से आर-पार निकल गया। जबकि हादसे में दूसरा मजदूर भी घायल हो गया। दोनों को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में मजदूर को दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डी-23, सेक्टर-2 स्थित कंपनी के लिए एक ट्रक शीशा मंगाया गया था। करीब तीन बजे शीशे की पेटियों से भरा ट्रक कंपनी पहुंचा। ट्रक को अनलोड करने के लिए एक ठेकेदार के माध्यम से मजदूरों को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आधा दर्जन मजदूर ट्रक से शीशे की पेटी उतारने के काम में लगे थे। राजू उर्फ वसीम निवासी सेक्टर-80, ककराला पेटी के नीचे सरिया लगाकर उसे नीचे अपनी ओर खींच रहा था।

पेटी झटके से गिरी हो गया दर्दनाक हादसा

Read only the strong hearted.

इस दौरान बुलंदशहर निवासी मुकेश (38) पुत्र देशराज पेटी पकड़ने में उसका साथ दे रहा था। नीचे आते समय अचानक पेटी झटके से गिरी जिससे सरिया राजू के पेट के आर पार हो गया। वहीं, मुकेश भी शीशे की पेटी की चपेट में आ गया। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में भर्ती राजू की हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली स्थित एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, मुकेश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके हाथ में फ्रैक्चर है और पैर चोटिल हैं।

थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि अभी कंपनी या मजदूरों के परिजनों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। घटना के बाद से मजदूरों का ठेकेदार मौके से नदारद हो गया है।

कंपनी की ओर से सस्ते में एक ठेकेदार को शीशे की पेटी उतारने का ठेका दे दिया था। वहीं, ठेकेदार ने अच्छा मुनाफा वसूली के चक्कर में बिना क्रेन का उपयोग किए मजदूरों की जान को दांव पर लगा दिया है। यदि शीशे की पेटी उतारने के लिए सामान ढोने वाली छोटी क्रेन का उपयोग किया गया होता तो इस हादसे से बचा जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed