फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Read love stories in which social media played an important role.

Valentines Day Special: सोशल मीडिया पर बात फिर मुलाकात और हो गया प्यार... पढ़ें ऐसी ही कुछ प्रेम कहानियां

Wed, 14 Feb 2024 06:18 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 14 Feb 2024 06:18 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर दो अजनबियों के बीच शुरू हुई बात प्यार और मुलाकात तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों के दिल इस तरह मिले कि वह एक दूजे के लिए हो गए। पढ़ें ऐसी प्रेमी कहानी जिसमें सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
Read love stories in which social media played an important role.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोशल मीडिया पर दो अजनबियों के बीच शुरू हुई बात प्यार और मुलाकात तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों के दिल इस तरह मिले कि वह एक दूजे के लिए हो गए। इंस्टाग्राम, फेसबुक समेत सोशल साइट्स के जरिए प्यार की मंजिल तक पहुंचने वाले इन जोड़ों को परिवार और समाज के विरोध का भी सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने एक दूसरे के विश्वास के सहारे मुकाम हासिल कर ही लिया और आज साथ में सुकून भरी जिंदगी बिता रहे हैं। अमर उजाला संवाददाता ने कुछ ऐसे ही प्रेमी जोड़ों से बात की जिनकी प्रेम कहानी में सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन

एक वर्ष तक नहीं पढ़ा था मैसेज 
लखनऊ की पल्लवी और दिल्ली के रोहित के फेसबुक वाले प्यार ने 534 किलोमीटर की दूरी को भी कम कर दिया। 2016 में रोहित ने जब पल्लवी को फेसबुक पर मैसेज किया। उस वक्त उन्होंने मैसेज का जवाब नहीं दिया। एक वर्ष बाद जब पल्लवी की नजर उस मैसेज पर फिर से पड़ी तो उन्होंने रोहित को उस मैसेज का जवाब दिया। अक्तूबर 2017 में उनकी पहली मुलाकात हुई। रोहित दिल्ली से लखनऊ उनसे मिलने पहुंचे। उसके बाद मिलने का सिलसिला बढ़ता चला गया। जब प्यार परवान चढ़ा तो 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज उनकी शादी को छह साल का वक्त हो चुका है। उनका एक बेटा भी है। पति और बेटे के साथ सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी में रह रहीं पल्लवी बताती हैं कि जोड़ी वाकई रब बनाता है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिसके मैसेज का जवाब उन्होंने एक वर्ष तक नहीं दिया उससे उनकी शादी हो जाएगी। वह इंटीरियर डिजाइनर हैं और पति बतौर सिविल इंजीनियर कार्य कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी कर दुबई में हो गए सेटल 
वर्ष 2015 में विजय ने पहली बार जया से बात की। करीब सात माह बाद दोनों की मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों रोजाना मिलने लगे। नोएडा में ही दोनों एक साथ अलग-अलग निजी कंपनियों में काम करते थे। फेसबुक वाली डेट का यह सफर करीब तीन सालों तक चला और 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद अगले ही वर्ष दोनों दुबई जाकर सेटल हो गए। जया बताती हैं कि सोशल मीडिया पर मिले व्यक्ति का भरोसा करना काफी मुश्किल होता है लेकिन उस वक्त हम दोनों ने समय लिया एक दूसरे को जाना तब जाकर शादी की। जो सफल रही।  

विज्ञापन

पाकिस्तान से खींच लाया प्यार
प्यार में इतनी ताकत है कि सरहदें भी नहीं देखता। यह केवल अबतक सुना था। लेकिन 13 मई 2023 को देख भी लिया। अपने चार बच्चों के साथ सीमा हैदर पाकिस्तान से नेपाल बॉर्डर के रास्ते ग्रेटर नोएडा के सचिन से प्यार के खातिर बिना किसी डर के आ गई। दोनों की बात पब्जी गेम खेलने के दौरान हुई थी। दोनों साथ में गेम खेला करते थे। गेम खेलते-खेलते प्यार हो गया और सीमा भारत आ गई। 

इंस्टाग्राम के जरिए प्रेम का इजहार
शिवचरण और ज्योति की बात फेसबुक के जरिए हुई। इसके बाद एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को करीब से समझा। एक साल से चल रहे प्रेम को दोनों ने शादी में बंधन में बंधने का फैसला लिया। पलवल के रहने वाले शिवचरण और ज्योति एक-दूसरे को इतना चाहने लगे कि दोनों एक-दूसरे से एक पल भी अलग नहीं रहना चाहते थे। शिवचरण पेशे से इंजीनियर हैं और ज्योति आर्किटेक्ट। घरवालों को मनाने के लिए दोनों ने खूब जद्दोजहद की। शादी की जिद में  शिवचरण अपनी मां के साथ प्रेमिका के घर जा पहुंचे। इसके बाद उनका प्यार जगजाहिर हो गया। इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। प्रेमिका ज्योति की शिवचरण से शादी करने की जिद ने सभी को राजी कर लिया। 

फेसबुक में देखी थी फोटो और दिल दे दिया
फेसबुक पर देखकर आईटी कंपनी में कार्यरत बल्लभगढ़ निवासी सुशांत शर्मा को सेक्टर-10 निवासी चित्रा से प्यार हो गया। सुशांत के परिजन ने उनकी शादी के लिए कई लड़कियों को दिखाए लेकिन वह हर बार इन्कार कर देते। सुशांत ने आखिरकार अपने परिवार को चित्रा की तस्वीर दिखाई और अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने के लिए कहा। आखिरकार कई अड़चनों के बाद भी दोनों के परिवार वाले राजी हो गए और दोनों का इश्क परवान चढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed