{"_id":"620bbda5d0981009886ff549","slug":"ravidas-jayanti-2022-pm-modi-to-visit-karol-bagh-ravidas-vishram-dham-temple-and-pray","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविदास जयंती आज: पीएम मोदी जाएंगे करोल बाग के संत रविदास विश्राम धाम मंदिर, करेंगे जन कल्याण की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविदास जयंती आज: पीएम मोदी जाएंगे करोल बाग के संत रविदास विश्राम धाम मंदिर, करेंगे जन कल्याण की कामना
Wed, 16 Feb 2022 01:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:27 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, रविदास जयंती के पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे मैं दिल्ली के करोलबाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाऊंगा और वहां जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा।
विज्ञापन
रविदास मंदिर में पीएम मोदी
- फोटो : पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को देश में 645वीं रविदास जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के करोलबाग स्थित विश्राम धाम मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में लिखा, रविदास जयंती के पावन अवसर पर कल सुबह 9 बजे मैं दिल्ली के करोलबाग के श्री गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर जाऊंगा और वहां जन-जन के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा।
विज्ञापन
इससे पहले पीएम ने रविदास जयंती के अवसर अपने पुराने कुछ संस्मरण साझा करते हुए ट्वीट किया, 'महान संत गुरु रविदास जी की कल जन्म-जयंती है। उन्होंने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा, 'इस अवसर पर मुझे संत रविदास जी की पवित्र स्थली को लेकर कुछ बातें याद आ रही हैं। साल 2016 और 2019 में मुझे यहां मत्था टेकने और लंगर छकने का सौभाग्य मिला था। एक सांसद होने के नाते मैंने ये तय कर लिया था कि इस तीर्थस्थल के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।'
इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में पीएम ने एक न्यूज चैनल के एक वीडियो को साझा करते हुए लिखा, मुझे यह बताते हुए गर्व का अनुभव हो रहा है कि हमने अपनी सरकार के हर कदम और हर योजना में पूज्य श्री गुरु रविदास जी की भावना को समाहित किया है। यही नहीं, काशी में उनकी स्मृति में निर्माण कार्य पूरी भव्यता और दिव्यता के साथ आगे बढ़ रहा है।