फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rave party in noida farm house was build on air force land 11 other illegal farm houses seal

जहां हुई थी रेव पार्टी, एयरफोर्स की जमीन पर बना था वह फार्म हाउस, ऐसे ही 11 भवन सील

Tue, 07 May 2019 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 07 May 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
rave party in noida farm house was build on air force land 11 other illegal farm houses seal
नोएडा में रेव पार्टी - फोटो : अमर उजाला

रेव पार्टी के बाद डूब क्षेत्र में अवैध फार्म हाउसों को लेकर जिला प्रशासन की नींद टूट गई है। सोमवार को एक के बाद एक 11 फार्म हाउसों को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया। ये फार्म हाउस पिछले साल सील किए गए थे। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते  सील तोड़ दी गई और यहां रेव पार्टी से जैसे आयोजन शुरू हो गए थे। 

विज्ञापन


एयरफोर्स की जमीन को कब्जा कर यह फार्म हाउस बनाए गए थे। अदालत के आदेश पर पिछले साल अभियान चलाया गया था। जिसमें कुछ फार्म हाउसों को तोड़ दिया गया था और कुछ को सील कर दिया था। लेकिन अधिकारी-कर्मचारियों की हीलाहवाली के चलते फार्म हाउस मालिकों ने सील को तोड़ दिया और मनोरंजन के लिए इसका फिर से इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन


बीते रविवार को पुलिस ने एक फार्म हाउस में रेव पार्टी को लेकर छापा मारा तो जिला प्रशासन की नींद भी टूट गई। सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक 11 फार्म हाउसों पर कार्रवाई करते हुए उनको फिर से सील कर दिया गया। इस अभियान में तहसीलदार सदर राकेश जयंत, नायब तहसीलदार आरती यादव, राजस्व और सर्वे टीम के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध रूप से बने फार्म हाउसों को पिछले साल सील किया गया था। मगर फिर से उनको अवैध तरीके से खोला गया है और यह भी अपराध है। इस पर कार्रवाई करते हुए 11 फार्म हाउसों को सील कर दिया है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।- बीएन सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्घनगर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed