{"_id":"5cfda657bdec220775595c6b","slug":"rave-party-begings-at-12-30-at-night-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेव पार्टीः साउंड प्रूफ कैफे में रात 12:30 बजे से सुबह 5 बजे तक चलती थी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेव पार्टीः साउंड प्रूफ कैफे में रात 12:30 बजे से सुबह 5 बजे तक चलती थी पार्टी
Mon, 10 Jun 2019 10:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
rave party
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग व महरौली थाना पुलिस ने अंबेडकर नगर, छतरपुर एक्सटेंशन में शनिवार रात को जिस रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है वह रात 12:30 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे शुरू होती थी।
आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर माह एक से दो रेव पार्टी होती थी। पार्टी में विदेशी बैंड बजता था। जिस कैफे में पार्टी की जाती थी उसकी दीवारें साउंड प्रूफ थीं।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धान मिल का परिसर काफी बड़ा हैं। यहां पर कुछ कैफे, रेस्तरां व अन्य स्टोर हैं। जिस कैफे में ये पार्टी चल रही थी वहां काफी बड़ा हॉल है और उसने कई अजब किस्म की चित्रकारी की गई है। जिस दिन रेव पार्टी होती थी उसी दिन सारा सामान मंगाया जाता था। शराब, ड्रग्स व चरस भी उसी दिन लाई जाती थी।
विज्ञापन
रेव पार्टी में हुक्के चलते भी चलते थे और हुक्कों को उसी दिन मंगाया जाता था। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि रेव पार्टी में ज्यादातर हुक्के व अवैध रूप से मंगाई गई विदेशी व हरियाणा की शराब सप्लाई की जाती थी।
व्हाट्स एप के जरिये लोगों को बुलाते थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेव पार्टी में आने वाले लोगों को व्हाट्स ऐप व सोशल मीडिया के जरिये बुलाया जाता था। आयोजक कुछ लोगों को व्हाट्स एप ग्रुप में जानकारी डालते थे, जबकि वह ये लोग उस मैसेज को अन्य लोगों को व्हाट्स एप कर देते थे।
10 हजार थी फीस, युवतियों की फ्री एंट्री
रेव पार्टी में आने वाले लोगों से 10 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाता था। जबकि युवतियों को फ्री एंट्री थी। प्रवेश शुल्क को आयोजक नकद व पेटीएम जैसे साधनों के जरिये पैसे लेते थे। मौके से एक रजिस्टर बरामद हुए है, जिसमें पूरा हिसाब लिखा हुआ था।