फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rats gnawed the sleeping person to death blood flowing from mouth hands and eyes

दिल्ली में दहला देने वाली घटना: सोए हुए शख्स को चूहों ने कुतर-कुतर कर मार डाला, मुंह-हाथ-आंख से बह रहा था खून

Mon, 29 Apr 2024 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Apr 2024 09:53 PM IST
सार

गोपाल नशे का आदी था। रविवार रात करीब 10 बजे तक उसे ठीक-ठाक देखा गया था। देर रात वह अपने जानकार राजेश उर्फ सोनू के साथ दुकान में सो गया। अगली सुबह यहीं से इसका शव मिला। 

विज्ञापन
Rats gnawed the sleeping person to death blood flowing from mouth hands and eyes
चूहों ने शख्स को कुतरा - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली के जैतपुर में सोमवार सुबह ट्रैफिक मार्शल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गोपाल गुप्ता (48) के रूप में हुई है। पुलिस को हाथ, होंठों के अलावा एक आंख पर चोट के निशान मिले हैं। क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। शव के परीक्षण और जांच के बाद आशंका जताई गई कि गोपाल को सोते समय चूहों ने कुतर दिया है। उसकी मौत इसी वजह से हुई या कुछ और कारण है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत की सही वजहों का पता चल पाएगा।

विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि सुबह करीब 7.15 बजे सूचना मिली थी कि जैतपुर-मीठापुर चौक के पास पंक्चर की दुकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अलावा क्राइम टीम और एफएसएल भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में मृतक की शिनाख्त जैतपुर एक्सटेंशन स्थित हरिनगर की गली नंबर-8 निवासी गोपाल गुप्ता के रूप में हुई। मूलरूप से बिहार निवासी गोपाल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जैतपुर में रहता था। वह निजी सिक्योरिटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। फिलहाल वह ट्रैफिक मार्शल के रूप में तैनात था।

विज्ञापन

गोपाल नशे का आदी था। रविवार रात करीब 10 बजे तक उसे ठीक-ठाक देखा गया था। देर रात वह अपने जानकार राजेश उर्फ सोनू के साथ दुकान में सो गया। अगली सुबह यहीं से इसका शव मिला। पुलिस राजेश से पूछताछ कर रही है। गोपाल के मुंह, हाथ और आंख से खून निकल रहा था।

इस आधार पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस टीम ने अच्छे से पड़ताल की तो पता चला कि शरीर पर चूहों ने काटा हुआ था। ऐसा लग रहा था कि नशे की हालत में गोपाल को चूहों के काटने का पता ही नहीं चला। चूहों ने उसे इस कदर काटा कि उसकी मौत हो गई। राजेश ने भी गोपाल के नशे में सोने की बात बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed