फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rat miner vakil Hasan house demolished by Delhi Development Authority with bulldozer

Delhi: रैट माइनर का घर गिराने पर सियासत तेज, भाजपा पर बरसे अखिलेश; उपराज्यपाल ने कहा मिलेगा दूसरा मकान

Thu, 29 Feb 2024 02:07 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Feb 2024 02:07 PM IST
सार

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बुधवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बुलडोजर चलाकर कई घरों को ध्वस्त कर दिया है। इसमें एक घर उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाने वाले रैट माइनर वकील हसन का भी शामिल है। 
 

विज्ञापन
Rat miner vakil Hasan house demolished by Delhi Development Authority with bulldozer
रैट माइनर के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में रहने वाले रैट माइनर वकील हसन का घर बुलडोजर से ढहा दिया गया है। वकील हसन ने उत्तरकाशी की शिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों की जान बचाई थी। खजूरी खास इलाके की श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले रैट माइनर वकील हसन का आरोप है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने बिना नोटिस दिए मकानों पर बुलडोजर चलाया है। वहीं, मकान बुलडोजर चलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, दिल्ली के उपराज्यपाल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। 

विज्ञापन


भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, 'मुझे बहुत दुख है। ये बात अलग है कि उनका घर अवैध था। उनका एक ही घर था। उन्होंने देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है। हमारी उपराज्यपाल महोदय से और दिल्ली विकास प्राधिकरण के वीसी से भी बात हुई है, लेकिन सूचना तब मिली जब उनका घर टूट चुका था। इनको पीएम आवास योजना के तहत घर दिलाएंगे।'
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा, 'पिछले साल नवंबर में अपनी टीम के साथ उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बचाने के लिए सम्मानित रैट माइनर वकील हसन के घर को बुलडोजर ढहा दिया गया। मुझे इसके बारे में बताया गया है और हम निश्चित रूप से मुआवजा देंगे। उन्हें एक घर भी मुहैया कराया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'जब सभी की निगाहें उत्तराखंड पर थी, तो इन रैट माइनरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सुरंग श्रमिकों की जान बचाई। उस समय सभी भाजपा नेता श्रेय लेने के लिए उनके घर गए। कल, डीडीए केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले ने उन रैट माइनरों में से एक का घर तोड़ दिया। बात इस एक घर की नहीं है, पिछले डेढ़ साल में लाखों लोगों ने अपना घर खो दिया है। ये लोग कहां जाएंगे? बिना कुछ दिए उनके विकल्प के तौर पर लोगों को सड़कों पर छोड़ दिया गया है।'

वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'जिन्होंने लोगों को बचाकर कई घरों को उजड़ने से रोका, उनका घर तोड़ना अच्छा नहीं। भाजपा सरकार क्या इसी तरह अच्छे काम का इनाम देती है।' अलग-अलग नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए मामले को लेकर अपने मत प्रस्तुत किए। हालांकि मकान टूटने के बाद से वकीन का परिवार दुखी है और सरकार अब हर संभव मदद करने का आश्वासन दे रही है। 


प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, 'वकील हसन ने अपनी जान जोखिम में डालकर उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचाई थी। तब अपने प्रचार के लिए भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं थीं। जब प्रचार खत्म हो गया तो आज उसी वकील हसन को थाने में बंद कर दिया और उनका घर तोड़कर उनके बच्चों के सिर से छत छीन ली। गरीबों का घर तोड़ना, उन्हें कुचलना, प्रताड़ित और अपमानित करना - यह अन्याय ही भाजपा के “अन्यायकाल” की सच्चाई है। जनता इस अन्याय का जवाब जरूर देगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed