{"_id":"5e92d7aa8ebc3e768812e7f7","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-is-sending-online-reading-material-to-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को ऑनलाइन पठन-पाठन सामग्री भेज रहा है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को ऑनलाइन पठन-पाठन सामग्री भेज रहा है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
Sun, 12 Apr 2020 02:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sun, 12 Apr 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को संस्कारी बनाने के लिए चलने वाला संस्कारशाला तो लॉकडाउन के दौरान बंद है, लेकिन बच्चों को पठन-पाठन में रुचि बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पीछे नहीं है। लॉकडाउन में घर में बैठे बच्चों के मनोरंजन के साथ ही संस्कार सिखाने के लिए ऑनलाइन पठन-पाठन सामग्री लगातार भेजी जा रही है।
विज्ञापन
ऑनलाइन संघ की पाठशाला में प्रतिदिन बच्चों को समय का सदुपयोग करने का ज्ञान दिया जा रहा है। कई तरह के लिंक भेजे जा रहे हैं, ताकि बच्चे सद्साहित्य पढ़ सके। बच्चों को संस्कारित करने के लिए ज्ञानमाला का संकलन, विवेकानंद की जीवनी, महाभारत, रामायण, भारतीय संस्कृति का विश्व संचार समेत कई चित्र कथा का लिंक भी शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिलहाल पार्क में बच्चों के लिए लगने वाली पाठशाला नहीं लग पा रही है, लेकिन बच्चों के माता-पिता के मोबाइल पर बराबर लिंक शेयर किया जा रहा है। बच्चों के साथ ही बड़ों के लिए ऑनलाइन पठन-पाठन की सामग्री दी जा रही है। आपातकाल की संघर्ष गाथा से भी लोगों को अवगत किया जा रहा है। कोरोना वायरस से कैसे बचा जा सकता है, इसकी भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन