{"_id":"5e51bde98ebc3ef3d154ee9c","slug":"rashtra-nirnam-campaign-of-aap-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप का राष्ट्र निर्माण अभियान आज से, 20 राज्यों में एक माह तक चलेगी मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप का राष्ट्र निर्माण अभियान आज से, 20 राज्यों में एक माह तक चलेगी मुहिम
Sun, 23 Feb 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) रविवार से 20 राज्यों में राष्ट्र निर्माण अभियान का आगाज करेगी। इसके तहत एक करोड़ लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
पूरे अभियान के दौरान आप की प्रदेश इकाइयां संबंधित राज्य भाषाओं में पोस्टर छपवाकर मिस्ड कॉल नंबर 9871010101 को लोगों तक पहुंचाएगी। इस पर कॉल करके लोग पार्टी का सदस्य बन सकते हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलने वाले अभियान के लिए 20 राज्यों में समन्वयक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
अभियान खत्म होने के बाद पार्टी इनके साथ समीक्षा बैठक करेगी। इसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। गोपाल राय ने दावा किया कि बीते करीब दस दिन में बगैर अभियान लांच किए मिस्ड कॉल नंबर से 16 लाख लोग पार्टी से जुड़े हैं।
गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली चुनाव का संदेश साफ है कि जनता काम की राजनीति पसंद कर रही है। यह राजनीति जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर राष्ट्रवाद की है। इसी राजनीति ने दिल्ली चुनाव में भाजपा के नकारात्मक प्रचार अभियान की हवा निकाल दी।
राय ने बताया कि इस राजनीति को पूरे देश में ले जाने के लिए आप 23 फरवरी से अभियान लांच कर रही है। सभी 20 राज्यों में आप पोस्टर के सहारे इस अभियान को आगे बढ़ाएगी। अलग-अलग भाषाओं में छपे पोस्टर पर मिस्ड कॉल नंबर होगा। साथ ही लोगों से अपील की जाएगी कि आप की काम की राजनीति से लोग जुड़ें।
प्रदेश इकाइयां अपने-अपने राज्य में चलाएंगी अभियान
गोपाल राय ने बताया कि इसके साथ ही राज्यों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें संबंधित राज्य के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें दिल्ली मॉडल की चर्चा होगी। साथ ही सभी जिलों में पार्टी कार्यकर्ता प्रेस वार्ता करके अपनी बात लोगों तक पहुंचाएंगे।