फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rapidx Inauguration 10 Rapidx will run on track on first day

Rapidx Inauguration: पहले दिन ट्रैक पर दौड़ेंगी 10 रैपिडएक्स... हर 10 मिनट पर चलेगी ट्रेन, जानें आगे की तैयारी

Fri, 13 Oct 2023 09:00 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Oct 2023 09:00 AM IST
सार

करीब 17 किलोमीटर वाले प्राथमिक खंड में पूरे सफर को पूरा करने में 10-11 मिनट का समय लगेगा। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव का कहना है कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रायल भी हो गया है।

विज्ञापन
Rapidx Inauguration 10 Rapidx will run on track on first day
रैपिड रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले दिन ट्रैक पर 10 रैपिडएक्स ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हर 10 मिनट पर यात्रियों के लिए सपनों की गाड़ी मौजूद रहेगी, हालांकि एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर टाइमिंग और कम कर दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के हरी झंडी दिखाने के बाद पहली ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई के बीच चलेगी।

विज्ञापन

करीब 17 किलोमीटर वाले प्राथमिक खंड में पूरे सफर को पूरा करने में 10-11 मिनट का समय लगेगा। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव का कहना है कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। ट्रायल भी हो गया है। यात्रियों के सपनों की गाड़ी को चलने में कुछ ही देन शेष बचे हैं। रैपिडएक्स स्वदेशी तकनीक पर आधारित देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है, जो गाजियाबाद में चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुहाई से साहिबाबाद पहुंचने में 20 मिनट की होगी बचत
दुहाई से साहिबाबाद पहुंचने में लोगों को करीब 30 मिनट का समय लगता है। हाईस्पीड ट्रेन से सफर करने पर 20 मिनट की बचत होगी। यह ट्रेन जिले के साथ ही पश्चिम उत्तर प्रदेश के लिए लाइफ लाइन साबित होगी।

विज्ञापन

30 ट्रेनें चलेंगी पूरे रूट पर
दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक जून 2025 तक रैपिडएक्स दौड़ने लगेगी। इस पूरे रूट के लिए 30 ट्रेनें ली जा रही हैं। ट्रेनें गुजरात के सांवली से मंगाई जा रही हैं। प्राथमिक खंड के लिए 10 ट्रेनें दुहाई डिपो से चलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed