फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RapidX Fare may be announced on Tuesday know how much will have to be spent

RapidX Fare: आज घोषित हो सकता है किराया, जानिए कितना करना होगा खर्च; उद्घाटन के लिए 20 को आएंगे पीएम मोदी

Tue, 17 Oct 2023 06:29 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Oct 2023 06:29 AM IST
सार

रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे और इसके बाद वह वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने पर अब मंगलवार शाम तक एनसीआरटीसी की ओर से किराया दरें घोषित की जा सकती हैं।

विज्ञापन
RapidX Fare may be announced on Tuesday know how much will have to be spent
RAPIDX - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद से करेंगे। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद से शुरू हो जाएगा। रैपिडएक्स ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे और इसके बाद वह वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो जाने पर अब मंगलवार शाम तक एनसीआरटीसी की ओर से किराया दरें घोषित की जा सकती हैं।

विज्ञापन

सराय काले खां दिल्ली से गाजियाबाद होते हुए मेरठ तक के इस 82 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिकता खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए जून में ही सेफ्टी क्लीयरेंस मिल गया था। इसके बाद से एनसीआरटीसी की ओर से साहिबाबाद से दुहाई तक गैर व्यावसायिक (बिना यात्रियों के) परिचालन किया जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देश के पहले रैपिडएक्स कॉरिडोर को जनता को समर्पित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गाजियाबाद आने का कार्यक्रम सोमवार को तय हो गया है। प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को सुबह 11 बजे साहिबाबाद पहुंचेंगे। यहां से ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वह टिकट लेकर ट्रेन में दुहाई तक का सफर करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और एनसीआरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन

हालांकि मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि दुहाई तक सफर के बाद वह वापस आकर करीब 12 बजे वसुंधरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा के लिए सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधियों व संगठन पदाधिकारियों की अहम बैठक हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की जनसभा में 50 हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई है।

दो से ढाई रुपये प्रति किलोमीटर हो सकता है किराया
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बाद अब एनसीआरटीसी ने रैपिडएक्स ट्रेनों के परिचालन को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ट्रेनों का किराया तय करने की प्रक्रिया भी अब अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि रैपिडएक्स के प्राथमिकता खंड पर किराया दरें दो से ढाई रुपये प्रति किलोमीटर हो सकती हैं। हालांकि अधिकारिक रूप से अभी तय नहीं हुआ है। एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी राजीव चौधरी का कहना है कि किराया तय करने का निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों की कमेटी करेगी। एक-दो दिन में किराया दरों की घोषणा हो जाएगी।

रैपिडएक्स ट्रेन 12 मिनट में साहिबाबाद से दुहाई पहुंचेगी
रैपिडएक्स ट्रेन 12 मिनट में साहिबाबाद स्टेशन से दुहाई स्टेशन पहुंचेगी। हर 10 से 15 मिनट के अंतराल पर यात्रियों की ट्रेन मिलेगी। प्रत्येक स्टेशन पर यह ट्रेन 30 सेकेंड के लिए रुकेगी। वहीं, यात्री स्टेशन परिसर में प्रवेश कर टिकट लेने और जांच कराने के बाद दो मिनट में प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाएंगे।

एप, काउंटर और वेंडिंग मशीन से खरीद सकेंगे टिकट
यात्री प्रवेश द्वार से रैपिडएक्स का टिकट मोबाइल एप्लीकेशन, टिकट काउंटर और टिकट वेंडिंग मशीन के माध्यम से ले सकेंगे। मोबाइल एप से टिकट बुक करने पर उन्हें एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे स्टेशन पर लगे स्कैनर में स्कैन करना होगा। इसके बाद प्रवेश के लिए द्वार खुल जाएगा और यात्री प्लेटफार्म पर जाने के लिए अंदर दाखिल हो सकेंगे। प्लेटफार्म की तरफ प्रवेश करने से पहले यात्री और उसके सामान की जांच उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) करेगी। इसके बाद यात्री को प्लेटफार्म की तरफ भेजा जाएगा। इन सभी प्रक्रिया में महज दो मिनट लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed