रैपिडो चालक की चालाकी में फंसी युवती: पहले की दोस्ती फिर दिया धोखा, मदद के नाम पर ले उड़ा मोबाइल फोन
युवती ने बताया कि बीते साल 22 सितंबर को उसे पहाड़गंज से सफदरजंग जाना था। वहां जाने के लिए उसने एक रैपिडो बाइक बुक की। युवती ने बाइक चालक दीपक को अपना मोबाइल नंबर दिया। उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। वाट्सएप पर दोनों की बातें होने लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवती को रैपिडो चालक से दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा। आरोपी कैब बुक करवाने के बहाने युवती का मोबाइल लेकर फरार हो गया। बाद में आरोपी ने युवती के मोबाइल से उसके रिश्तेदारों को अश्लील संदेश और वीडियो भेजने लगा। इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में रैपिडो चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
पीड़िता मूलत: छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली है। वह दिल्ली में सीए की पढ़ाई कर रही है। अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि बीते साल 22 सितंबर को उसे पहाड़गंज से सफदरजंग जाना था। वहां जाने के लिए उसने एक रैपिडो बाइक बुक की। युवती ने बाइक चालक दीपक को अपना मोबाइल नंबर दिया। उसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। वाट्सएप पर दोनों की बातें होने लगी।
दीपक में युवती से कहा कि कभी भी कोई मदद की जरूरत होगी तो वह उसकी मदद ले सकती है। नौ फरवरी को युवती चंडीगढ़ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रही थी। उसके पास सामान ज्यादा था। युवती ने दीपक को फोन कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने के लिए कहा।
युवती का आरोप है कि आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। वह युवती को सामान के साथ खड़ा होने के लिए कहा। उसने युवती का मोबाइल लेकर कैब बुक करने लगा। उसके बाद वह युवती का मोबाइल फोन लेकर चला गया। काफी देर इंतजार करने के बाद युवती वहां से चली गई। पीड़िता को अगले दिन पता चला कि आरोपी ने उसके रिश्तेदारों को अश्लील संदेश भेज रहा है। उसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।