फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raped with women, two arrested in Ghaziabad UP

गाजियाबाद: युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 06:05 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Raped with women, two arrested in Ghaziabad UP
युवती के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

गाजियाबाद के गढ़ क्षेत्र के एक मोहल्लें में शादी में शामिल होने आई एक युवती का दिनदहाड़े अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लगभग चार घंटे बाद युवती के घर पहुंचने तथा आपबीति बताने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता के मेडिकल न कराने पर परिजनों ने रोष जताया।  

विज्ञापन


गढ़ के एक मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार में गुरुवार की दोपहर को शादी का आयोजन हो रहा था, जिसमें नगर के ही एक मोहल्ला निवासी युवती भी शादी में शामिल होने आ रही थी। पीड़िता के परिजनों के अनुसार रास्ते में बाइक लेकर खड़ा एक युवक शादी में गिफ्ट दिलाने का झांसा देकर युवती को अपनी बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बाद जब परिजन शादी में शिरकत पहुंचे तो वहां बेटी के न मिलने पर परेशान हो गए। जिन्होंने आनन फानन में एक युवक पर युवती का अपहरण होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। परिजनों ने तुरंत आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी समेत दो युवकों ने दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से युवती के मेडिकल जांच कराने की मांग की गई थी लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर का कहना है कि युवती के बयानों के आधार पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed