भाई की हत्या के बाद पहले ममेरी बहन से रेप, फिर जानलेवा हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वरूप नगर इलाके में शुक्रवार रात आठ साल के बच्चे की गला दबाकर कर हत्या कर दी गई और उसकी 17 वर्षीय ममेरी बहन पर जानलेवा हमला किया गया।
किशोरी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आशंका है कि हमलावर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म भी किया है। वारदात के समय परिजन गांव गए थे। घटना के बाद से पड़ोस में रहने वाला किराएदार व पीड़ित परिवार का परिचित युवक फरार है। उस पर ही वारदात को अंजाम देने का शक है।
जानकारी के मुताबिक ज्योति (17)(बदला हुआ नाम) अपने परिजनों व छोटे भाई रवि (5) (बदला हुआ नाम) के साथ स्वरूप नगर इलाके में किराए के कमरे में रहती है।
उसके पिता एक फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। दूसरे कमरे में उसके परिवार का परिचित राजू नाम का युवक रहता है। कुछ दिन पहले ज्योति के दादा का देहांत हो गया था।
संवेदनशील अंग से निकल रहा था खून
शुक्रवार रात उनकी तेरहवीं में उसके माता-पिता गांव गए हुए थे। घर में ज्योति उसकी बुआ का लड़का मनोज (8) (बदला हुआ नाम) और रवि मौजूद थे। पड़ोस के कमरे में राजू था।
सुबह सात बजे रवि रोता हुआ मकान मालकिन के पास आया और बताया कि उसकी दीदी कुछ बोल नहीं रही है। मकान मालकिन कमरे में गई तो देखा कि किशोरी के सिर पर गहरे जख्म हैं।
साथ ही उसका सलवार नीचे उतरा हुआ है और उसके संवेदनशील अंग से खून निकल रहे हैं। वहीं उसके साथ सोए मनोज के गर्दन में चादर का फंदा लगा हुआ है। मकान मालकिन ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।
शादी की बात से खुश नहीं थी किशोरी
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाई-बहन को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोरी का इलाज चल रहा है।
छानबीन में पुलिस ने पाया कि पड़ोस में रहने वाला युवक राजू गायब है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल राजू पर ही वारदात को अंजाम देने का शक है और उसकी तलाश की जा रही है।
किशोरी की शादी राजू से होने वाली थी। इस बात का खुलासा किशोरी की मकान मालकिन जसोना ने किया है। जसोना ने बताया कि किशोरी के पिता ने उसे बताया था कि वह अपनी बेटी की शादी राजू से कर रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि किशोरी इस बात से खुश नहीं थी।