फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raped of woman from West Bengal in gurgaon

पश्चिम बंगाल की युवती को बनाया हवस का शिकार

Wed, 11 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 11 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
raped of woman from West Bengal in gurgaon

गुड़गांव-दिल्ली एक्सप्रेस-वे स्थित शंकर चौक पर सोमवार देर रात पुलिस को बदहवास हालत में एक किशोरी मिली। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षा कस्टडी में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जांच के बाद आला अधिकारियों के आदेश पर दुष्कर्म की जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि शंकर चौक पर बदहवास हालत में एक किशोरी खड़ी है। उद्योग विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। किशोरी काफी सहमी थी और कुछ नहीं बोल पा रही थी। पुलिस ने चाइल्ड लाइन अधिकारियों को बुलाया। पुलिस कस्टडी में चाइल्ड लाइन अधिकारियों ने पूछताछ करने पर उसने खुद को वेस्ट बंगाल स्थित सिलीगुड़ी के पास उद्यानवाड़ी गांव का बताया।

विज्ञापन


उसने बताया कि कुछ महीनों पहले वहां पर कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने रिश्तेदार भाई के साथ गुड़गांव आ गई। वह यह नहीं बता सकी कि वह गुड़गांव कब आई? इतने दिन तक कहां रही? यहां क्या करती थी? पूछताछ में उसने सिर्फ इतना बताया कि उसका भाई के कहने पर वह रात को यहां आ गई। फिलहाल पीड़िता को आरुषि होम भेज दिया गया। उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण के मुताबिक मामले को आला अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed