फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raped of four years girl, she was covered in blood

खून से लथपथ थी चार साल की बच्ची, पहचानना था मुश्किल

Mon, 12 Oct 2015 09:07 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
raped  of four years girl, she was covered in blood

केशवपुरम इलाके में चार वर्षीय बच्ची से रेप के मामले में परिवार वालों को रामपुरा के रहने वाले दो युवकों पर शक जताया है। बच्ची के दादा ने पुलिस को बताया कि रामपुरा के रहने वाले कुछ युवक उसके घर के आसपास नशा करते थे।

विज्ञापन


इनमें से दो युवक झुग्गियों में रहने वाली बच्चियों को टॉफी भी देते थे। टॉफी लेने वाली बच्चियों में उसकी पोती भी थी। आशंका है कि उन्हीं युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पुलिस उन युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस अब तक इस मामले में इलाके के 100 से ज्यादा संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उधर, ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में साढ़े तीन घंटे ऑपरेशन चला

raped  of four years girl, she was covered in blood

बच्ची के दादा के मुताबिक बच्ची अब बातचीत कर रही है। बच्ची के दादा ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची के होठ काट दिए हैं। साथ ही उसके चेहरे पर दर्जनों बार ब्लेड से वार किया गया।


बच्ची के संवेदनशील अंग पर भी काफी जख्म हैं। जब बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले पहुंचे तो झाड़ियों में पड़ी बच्ची की हालत देखकर उसे पहचान नहीं पा रहे थे।

उसका पूरा शरीर खून से लथपथ था। शनिवार को बच्ची का सफदरजंग अस्पताल में साढ़े तीन घंटे ऑपरेशन चला। दादा के मुताबिक ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है। रविवार को बच्ची ने बोलना शुरू कर दिया। हालांकि बच्ची दर्र्द की वजह से कराह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed