मंदिर गई दस साल की बच्ची से किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-22 स्थित एक मंदिर में आरती के लिए गई 10 वर्षीय बच्ची से मंदिर में मौजूद एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी मंदिर में होने वाले कीर्तन में ढोलक बजाता है।
बच्ची का आरोप है कि युवक ने शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी की तलाश जारी है। बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि वह 22 अक्तूबर को सेक्टर-22 स्थित एक मंदिर में शाम करीब 7:30 बजे आरती के लिए गई थी।
पुजारी ने कमरे में भेजा थी बच्ची
इस दौरान मंदिर के पुजारी ने उसे भगवान के कपड़े मंदिर के ऊपर बने कमरे में रखने को दिए। बच्ची का आरोप है कि जब वह कपड़े रखने ऊपर कमरे में गई तो उसके पीछे सेक्टर-22 निवासी बंटी भी आ गया।
बंटी मंदिर के कीर्तन में ढोलक बजाता है। आरोप है कि बंटी ने कमरा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गया। इसके बाद बच्ची ने घर जाकर घटना की सूचना दी।