{"_id":"58287b034f1c1b8553b3ca2d","slug":"rape-with-10-year-old-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 14 Nov 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : demo pics
नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर मोहल्ले वालों ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया और पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे बचाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कालोनी में एक परिवार रहता है। पड़ोस में ही शाहजहां पुर निवासी एक युवक भी किराए पर रहता है। रविवार दोपहर को एक बच्ची कालोनी में रहने वाले अपने मामा के पास गई थी।
विज्ञापन
दोपहर में जब वह अपने घर वापस लौट रही थी तो उसी समय पड़ोस में रहने वाले युवक ने बच्ची को किसी बहाने से अपने कमरे में बुलाया। आरोपी ने कमरे में जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो बच्ची चीखी-चिल्लाई।
विज्ञापन
जब आसपास के लोगों ने बच्ची की चीखने की आवाज सुनी तो वे आरोपी युवक के कमरे में जा घुसे और उसे आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को लोगों से किसी तरह बचाया।
पुलिस ने आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और प्राथमिक इलाज कराने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शाहजहांपुर निवासी अभय के रूप में हुई है जिसे सदरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। ग्रामीणों के कब्जे से आरोपी को लेकर गिरफ्तार कर लिया है और उसे दुष्कर्म की धाराओं में ही अदालत के समक्ष पेश कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।-अमरनाथ यादव इंस्पेक्टर थाना-39