फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape victim who killed after rape wants to become doctor

डॉक्टर बनना चाहती थी रेप कर जमीन में गाड़ी गई नाबालिग

Sat, 24 Oct 2015 11:51 AM IST
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
rape victim who killed after rape wants to become doctor

दिल्ली के नरेला की 14 वर्षीय छात्रा जो दशहरे का मेला देखकर लौट रही थी और रास्ते में उसका अपहरण कर लिया गया। बाद में उसका रेप किया गया और फिर जमीन में गाड़ दिया गया उस बच्ची के संबंध में ये बात सामने आ रही है कि उस दिन वो घर से निकलना ही नहीं चाहती थी।

विज्ञापन


घटना वाले दिन उसका घर से निकलने का मन नहीं था लेकिन वो अपनी बड़ी बहनों के बहुत कहने पर बाहर गई। लड़की के पिता, रिश्तेदार और कांती गांव के अन्य लोग याद करते हुए कहते हैं कि वो परिवार की सबसे छोटी बच्ची थी।
विज्ञापन


वह कक्षा 9 की छात्रा थी और पढ़ने में बहुत होशियार थी, वो बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती थी। तीन महीने पहले तक वो हरियाणा सरकार के स्कूल में पढ़ रही थी। पर तीन महीने पहले ही वो अकेली बच्ची बनी जिसने दिल्ली सरकार के स्कूल के कक्षा 9 की एंट्रेंस पास की। उसके पिता बताते हैं कि उसका दाखिला घर से दस मिनट की दूरी पर स्थित स्कूल में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की मदद भी करती थी रेप पीड़िता

rape victim who killed after rape wants to become doctor

लड़की के पिता घर पास ही स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। वो बताते हैं कि उस दिन मेरी बच्ची मेले में नहीं जाना चाहती थी लेकिन मेरी दो बड़ी बेटियों ने उसे अपने साथ चलने के लिए मनाया।

उन्होंने आगे बताया कि हमने कभी नहीं सोचा था कि मेले में जाने से उसकी जान चली जाएगी। लड़की के पिता बताते हैं कि उनकी बेटी बहुत ही अनुशासित थी।

वो रोज सुबह जल्दी उठ जाती थी और अपने पिता की चाय की दुकान भी साफ करती थी। बता दें कि लड़की के पिता फैक्ट्री में काम करने के साथ ही चाय की दुकान भी चलाते हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी यानी रेप पीड़िता इसमें उनकी मदद करती थी।

'पढ़ने में बहुत होशियार थी'

rape victim who killed after rape wants to become doctor

रेप करने के बाद हैवानियत से कत्ल कर दी गई लड़की अपने घर में सबसे छोटी थी। उसकी दो बड़ी बहने हैं। एक 15 साल की है और सबसे बड़ी वाली 22 साल की है।

इन तीन बहनों का एक भाई है लोकेश जो अभी 10 साल का है। लड़की के परिवार वाले बताते हैं कि वो पढ़ने में बहुत अच्छी थी। जब भी कभी सब नाश्ते पर बैठते थे तब वो सबसे पहले अपना नाश्ता खत्म करके वापस पढ़ने चली जाती थी क्योंकि वो डॉक्टर बनना चाहती थी।

उसके परिवार का कहना है कि तीन महीने पहले कई लोग दिल्ली के एक सरकारी स्कूल के एंट्रेंस परीक्षा में बैठे थे लेकिन केवल पीड़िता ही उस परीक्षा में सफल होने वाली एक मात्र लड़की थी।

गांव वाले उसे एक साधारण और शांत लड़की के रूप में जानते हैं। वो अपने में ही रिजर्व रहने वाली लड़की थी और उसने कभी किसी से कड़े शब्दों में बात नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed