फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape victim, quit school, forced to leave the city.

रेप पीड़िता ने स्कूल छोड़ा, अब शहर छोड़ने को मजबूर

Fri, 15 May 2015 12:55 AM IST
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद
अभिषेक सिंह/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 15 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Rape victim, quit school, forced to leave the city.

रेप की वारदात से डरी-सहमी 7वीं की छात्रा (15) ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। उसका छोटा भाई स्कूल नहीं जा रहा है, उसका कहना है कि वह दीदी के साथ ही जाएगा।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें धमकी दे रहा है कि समझौता न करने पर उनके घर को जला दिया जाएगा। बच्चों की खातिर परिवार शहर छोड़ने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


छात्रा की मां ने बताया कि बेटी सातवीं कक्षा में प्रथम आई है। लेकिन घटना के बाद से स्कूल नहीं गई। स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक भी स्कूल आने के लिए उससे कह चुके हैं, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के साथ ही सात वर्षीय बेटा भी उसी स्कूल में पहली क्लास में पढ़ता है। बहन के साथ ही स्कूल जाता था, लेकिन अब वह भी स्कूल नहीं जा रहा है। घटना के बाद से बेटी अक्सर बीमार रहती है, उसका इलाज कराया जा रहा है।

बेटी के  सपने को पूरा करने और उसे शिक्षित बनाने के  लिए हर संभव प्रयास करेंगे, इसके लिए वे गाजियाबाद छोड़कर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस पर अधूरी कार्रवाई का आरोप
छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में अधूरी कार्रवाई की है, इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप को जेल भेजा, लेकिन उसके साथी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

छात्रा के मुताबिक, आरोपी के साथी ने उसकी पिटाई की थी और बेहोशी की हालत में बनाई गई अश्लील क्लिप दिखा बदनाम करने की धमकी दी थी।

आरोप यह भी है कि पुलिस के दबाव में मेडिकल रिपोर्ट में छात्रा को बालिग बताया गया है, जबकि वह नाबालिग है। इस संबंध में डीएम से शिकायत की जा चुकी है।

28 मार्च को हुआ था रेप
विजयनगर की एक कालोनी में रहने वाली सातवीं की छात्रा को पड़ोस में रहने वाला संदीप 28 मार्च की शाम अगवा कर ले गया, नशीला पेय पदार्थ पिलाकर छात्रा के साथ रेप किया।

तीन दिन बंधक बनाकर रखा। इस मामले में पुलिस ने पहले छात्रा के परिजनों पर दबाव बनाकर समझौता कराया, बाद में बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया। मेडिकल रिपोर्ट के बाद रेप की धाराओं में केस दर्ज किया गया था।


घबराए नहीं परिवार
सीओ प्रथम अनिल यादव का कहना है कि स्कूल छोड़ने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। परिवार को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनके साथ है। फरार आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed