फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape of woman by framing marriage in gurugram

शादी के नाम पर प्रेमी फरार, महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Tue, 03 Oct 2017 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 03 Oct 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
Rape of woman by framing marriage in gurugram
demo pic
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर अदालत में उसके बयान कराए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में रहती है। उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है जिसके चलते उसने तलाक का मामला जिला अदालत में दायर किया हुआ है। करीब 8 महीने पहले उसकी पहचान राजेंद्रा पार्क निवासी नवीन से हो गई।
विज्ञापन


तलाक के मामले में उसकी सहायता करने का आश्वासन दिया और तलाक होते ही उसके साथ शादी करने की बात भी कही। इसके चलते वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। महिला ने शिकायत में कहा कि 28 सितंबर को आरोपी अचानक उसे छोड़कर फरार हो गया और उसका फोन भी नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर ने बताया कि महिला का मेडिकल कराकर उसे अदालत में पेश किया गया जहां उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपी भी शादीशुदा है और वह पिछले काफी लंबे समय से महिला के संपर्क में था। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed