फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape of a woman by pretending to get a job

दिल्लीः नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2020 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली               
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली                Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Sep 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Rape of a woman by pretending to get a job
demo pic - फोटो : AMAR UJALA

शाहीनबाग इलाके में नौकरी लगवाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को अबुल फजल एंक्लेव स्थित अपने घर ले गया और हाथ-पैर बांधकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


महिला की निशानदेही पर आरोपी के घर की पहचान कर पुलिस ने आरोपी युवक सलत सादिक साबरी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के कोर्ट में सीआरपीसी 164 के तहत बयान हो गए हैं। महिला ने कोर्ट में भी वहीं बयान दिए हैं जो उसने एफआईआर कराते हुए पुलिस को दिए थे। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गाजियाबाद में रहने वाली पीड़ित महिला एक फैक्टरी में काम करती है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह नई नौकरी की तलाश कर रही थी। उसने सोशल मीडिया पर जॉब फॉर ऑल नाम से एक ग्रुप ज्वाइन किया। इसके बाद उसके पास ग्रुप के एक सदस्य साबरी का फोन आया। साबरी ने उससे कहा कि वह एक दूसरे ग्रुप का सदस्य है और वह उसे नौकरी दिला देगा। इसके बाद दोनों की चैटिंग शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने की बात कहकर अपने घर बुलाया। वह महिला को सीलमपुर मेट्रो स्टेशन से अबुल फजल एंक्लेव, शाहीनबाग में स्थित अपने घर लेकर आया। आरोप है कि आरोपी ने अपने घर में पहले तो महिला को कुछ खाने को दिया। महिला ने मना कर दिया तो आरोपी ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

इसके बाद आरोपी महिला को मोटरसाइकिल से उसके घर छोड़ आया। महिला ने शुक्रवार को इसकी शिकायत शाहीनबाग थाने में दर्ज कराई। शाहीनबाग थानाध्यक्ष विजयपाल सिंह, एसआई रविन्द्र और एएसआई महावीर की टीम ने महिला को अबुल फजल एंक्लेव बुलाया और आरोपी के घर की पहचान की। आरोपी घर में मिल गया। 


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने तुमकूर यूनिवर्सिटी, कर्नाटक से बीबीएम किया हुआ है। ये वर्ष 2014 से 2016 तक साउदी अरब में रहा था। कोरोना के चलते फिलहाल बेरोजगार है। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। महिला पति से अलग रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed