कार में बंधक बनाकर रेप, चलती कार से धक्का देकर गिराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला और उसकी नातिन को मंजिल पर पहुंचाने का झांसा देकर एक चालक ने उसे कार में बिठा लिया और किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में रोती बिलखती पीड़िता को चलती कार से धक्का देकर आरोपी चालक फरार हो गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय पीड़िता के मुताबिक, उसकी नानी की तबीयत खराब है।
11 जनवरी को नानी इलाज कराने बड़खल में किसी डॉक्टर के यहां आ रही थी। वह भी नानी के साथ थी। सोहना बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही कार चालक शहीद निवासी बावला जिला मेवात मिला।
लौटते समय तेज रफ्तार कार से उसे धक्का दे दिया
उसने दोनों को बड़खल छोड़ देने की बात कह कार में बैठा लिया। रास्ते में नानी की तबीयत बिगड़ी तो शहीद ने एक मेडिकल स्टोर से कोई दवा लेकर उन्हें जबरदस्ती खिला दिया।
इसके बाद वह कार लेकर काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा। पीड़िता के मुताबिक नशे में धुत नानी को बड़खल बस अड्डे के पास जबरन उतार दिया लेकिन उसे उतरने नहीं दिया।
सके बाद कार को पहाड़ी इलाके में सुनसान जगह ले जाकर उसने मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लौटते समय तेज रफ्तार कार का दरवाजा खोल आरोपी ने उसे धक्का दे दिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस वालों के साथ पहुंचे मामा ने उसे अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ महिला थाना आशा रानी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।