फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape accused Peepli Live co-director Mahmoud Faruki handed in Court

रेप आरोपी पीपली लाइव सह-निदेशक कोर्ट के हवाले

Sun, 09 Aug 2015 08:55 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
Rape accused Peepli Live co-director Mahmoud Faruki handed in Court

अमेरिकी महिला से रेप के आरोपी पीपली लाइव के सह-निदेशक महमूद फारूखी के मामले को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आरोपपत्र और उससे जुड़े सभी दस्तावेज आरोपी को प्रदान कर दिए गए।

विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य मैट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देवेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि आरोपी को सभी दस्तावेज प्रदान कर दिए गए हैं और रेप के मामले की सुनवाई सेशन कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में है, ऐसे में वह केस को स्थानातंरित कर रहे हैं।

विज्ञापन


अदालत ने तिहाड़ जेल अधीक्षक को निर्देश दिया है कि वे आरोपी को सेशन कोर्ट में पेश करे।

अमेरिकी महिला के साथ किया था रेप

Rape accused Peepli Live co-director Mahmoud Faruki handed in Court

पुलिस ने इस मामले में अदालत के समक्ष 29 जून को फारूखी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इसमें उनके खिलाफ रेप के अलावा साक्ष्य नष्ट करने का भी आरोप लगाया गया है।


आरोप है कि कोलंबिया विश्वविद्यालय में रिसर्च करने वाली अमेरिकी महिला से आरोपी ने अपने सुखदेव विहार निवास में 28 मार्च को रेप किया था।

पुलिस ने फारूखी को 20 जून को गिरफतार किया था और तभी से वह न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed