फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्हाट्सएप कॉल कर मांगी फिरौती, 1.40 लाख खाते में डलवाए, पुलिस की स्पेशल-15 को भी दिया चकमा

Sat, 02 Jun 2018 10:23 AM IST
राहुल कुमार, गाजियाबाद
राहुल कुमार, गाजियाबाद Updated Sat, 02 Jun 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
Ransom through WhatsApp call, 1.40 lakh fraud in Ghaziabad, Uttar Pradesh
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला

अगवा किए गए इंजीनियर की तलाश में पहले एसएसपी ने सिहानी गेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्पेशल-15 पुलिसकर्मियों का गठन करने तलाश के लिए लगाया था। दो दिन बाद मामले को संवेदनशील मानते हुए आईजी मेरठ जोन ने एसटीएफ नोएडा और क्राइम ब्रांच बुलंदशहर के एसपी को टास्क दिया।

Ransom through WhatsApp call, 1.40 lakh fraud in Ghaziabad, Uttar Pradesh
बदमाशों से बरामद सामान

लेकिन बदमाश अपहरणकर्ता सर्विलांस के इतने मास्टर निकले की उन्होंने सात दिन तक एसएसपी की स्पेशल-15 को चकमा देते रहे। वह फिरौती के लिए इंजीनियर की पत्नी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करते थे। चार-पांच बार में परिजनों ने बदमाशों द्वारा बताए बैंक खाता में एक लाख 40 हजार रुपये डाले। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि तीनों बदमाश तकनीकी रूप से बहुत होशियार हैं। तेज तर्रार अंग्रेजी बोलते हैं, जिससे उन पर किसी को शक नहीं होता की वह बदमाश हैं। यहां तक की पुलिस सर्विलांस क्या होता है यह बारीकी से जानते हैं।

बदमाश बोला, पुलिस को देते हैं पैसे

Ransom through WhatsApp call, 1.40 lakh fraud in Ghaziabad, Uttar Pradesh
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाते पीड़ित इंजीनियर राजीव

इसीलिए उन्होंने पुलिस से बचने के लिए केवल वाई-फाई का प्रयोग किया, जिससे प्राप्त इंटरनेट कनेक्टिविटी के जरिए व्हाट्सएप कालिंग और मैसेज करते रहे। यह कारण रहा कि वह सात दिन तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीमों ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गांव प्रह्लाद गढ़ी में बदमाशों के ठिकाने पर छापा मारा। उधर, इस केस में लगाई गई एसटीएफ टीम ने तोड़ निकालकर आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ransom through WhatsApp call, 1.40 lakh fraud in Ghaziabad, Uttar Pradesh
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला

जहां से पुलिस ने अपहरण के सात दिन बाद राजीव को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक अपहरणकर्ता रिंकू निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया। रिंकू की सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अन्य बदमाशों को मोहननगर में घेरने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस को देखकर भाग निकले। तड़के  करीब साढ़े तीन बजे पुलिस और एसटीएफ  ने राजनगर एक्सटेंशन में बदमाशों की घेराबंदी की। दोनों तरफ से गोली चलने के बाद अपहरण का मास्टर माइंड शरद शर्मा निवासी अयोध्या और उसके साथी महेश मिश्रा निवासी सूरत गुजरात को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Ransom through WhatsApp call, 1.40 lakh fraud in Ghaziabad, Uttar Pradesh
engineer kidnap - फोटो : अमर उजाला

शरद और महेश के पैर में गोली लगी है। जबकि पुलिस के सिपाही अरुण और एसटीएफ का सिपाही मनीष भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों पर वाहन लूट, चोरी, लूट और अपहरण के समेत दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, नशीले इंजेक्शन, एक कार और 40 हजार रुपये बरामद किये गए हैं। कुछ मीडिया चैनल को आरोपी रिंकू ने कहा कि वह अपहरण के इस धंधे को पेशे के रूप में चलाते हैं। उन्होंने  बताया कि वह इसके लिए सिहानी गेट पुलिस के कुछ पुलिसकर्मियों को महीने के हिसाब से रुपये देते हैं। वहीं, जब इस बारे में एसएसपी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बदमाश अपना बचाव करने के लिए ऐसा बोल रहा है। फिर भी वह इस बात की जांच कराएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed