{"_id":"a6a235731684b03f8fe6824216025b87","slug":"rampur-collector-purse-stolen-in-chandni-chowk-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरे बाजार में रामपुर की सपा जिलाध्यक्ष के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरे बाजार में रामपुर की सपा जिलाध्यक्ष के होश उड़े
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 19 Nov 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के चांदनी चौक बाजार में खरीददारी करने के दौरान रामपुर की समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष दलजीत कंधारी का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया है। पर्स में 50 हजार रुपये और पैन कार्ड था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस, रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सपा जिलाध्यक्ष दलजीत कंधारी (67) सोमवार दोपहर अपनी पुत्रवधू इंद्रवीर के साथ चांदनी चौक में खरीददारी के लिए गई थीं। दोनों ने टाउन हॉल के पास स्थित बनारसी सिल्क साड़ी की दुकान में खरीदारी की और फिर रिक्शा से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन
रिक्शे वाले को पैसे देने के लिए दलजीच ने जब बैग में रखे छोटे पर्स को निकालना चाहा तो देखा पर्स नहीं था। वे वापस दुकान पर पहुंची और पर्स चोरी होने की बात बताई। दुकानदार ने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद दलजीत ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन