फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramlilas kick off in Delhi with Ganesh Puja.

Delhi NCR News: गणेश पूजन के साथ दिल्ली में रामलीलाओं का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
लालकिला मैदान समेत कई जगहों पर पौराणिक प्रसंगों का मंचन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को गणेश पूजन और वंदना के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत हुई। शहर भर में विभिन्न समितियों ने प्रभु श्रीराम की महिमा और रामकथा की परंपरा को आगे बढ़ाया। पहले दिन कई स्थानों पर पौराणिक प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया।
लालकिला मैदान में लव कुश रामलीला कमेटी के गणेश पूजन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। काशी, मथुरा और दिल्ली के विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार, पहले दिन शिव-पार्वती प्रसंग, नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर, रावण-कुंभकर्ण की तपस्या और रावण-वेदवती संवाद का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इसी मैदान के माधवदास पार्क में श्री धार्मिक लीला कमेटी ने भी गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू की। कलाकारों ने भगवान गणेश की एकदंत कथा प्रस्तुत की। नव श्री धार्मिक लीला कमेटी ने गीता के उद्गम और भगवान राम के जन्म से जुड़े प्रसंगों को दिखाया। अशोक विहार फेज-दो की आदर्श रामलीला कमेटी ने नवरात्र उत्सव की शुरुआत भजन क्लबिंग और गरबा-डांडिया से की। दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने श्रीराम के जीवन कर्तव्य और मर्यादा का संदेश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों पर विशेष मंचन
अशोक विहार फेज-एक में नारद मोह की लीला दिखाई गई। पीतमपुरा की केशव रामलीला कमेटी ने शिव द्वारा भस्मासुर वध का मंचन किया। दक्षिणी दिल्ली के चिराग दिल्ली स्थित श्री धार्मिक रामलीला में नारद मोह की लीला हुई।

सफदरजंग इंक्लेव में श्रीराम धार्मिक रामलीला समिति ने गणेश पूजन के साथ मंचन की शुरुआत की। अध्यक्ष व विधायक सतीश उपाध्याय ने इसकी जानकारी दी। कश्मीरी गेट में श्री नवयुवक रामलीला कमेटी ने रावण तपस्या और श्रवण लीला जैसे प्रसंग मंच पर उतारे। राम जन्म के दृश्यों को भी कलाकारों ने प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed