फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ramlila organized by Delhi government ram mandir pran pratishtha

दिल्ली में रामलीला: सीता स्वयंवर को देखकर भावुक हुए दर्शक, लगाए जय श्रीराम के जयकारे; भाजपा ने बताया छलावा

Sun, 21 Jan 2024 01:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 21 Jan 2024 01:58 PM IST
सार

दिल्ली सरकार की तरफ से रामलीला का आयोजन किया गया। दर्शक सीता स्वयंवर को देखकर भावुक हुए। वहीं,  प्रदेश भाजपा ने कहा कि  सरकार एक छोटे से सभागार में रामलीला का आयोजन कर रही है, यह छलावा है। 
 

विज्ञापन
Ramlila organized by Delhi government ram mandir pran pratishtha
रामलीला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार की तरफ से आयोजित रामलीला के पहले दिन शनिवार को दर्शक सीता स्वयंवर को देखकर भावुक हुए। मंचन की शुरुआत में रामलला के जन्म के बाद उनकी शिक्षा-दीक्षा का मंचन हुआ। इसके बाद राम अपने गुरु के साथ राजा जनक के महल में पहुंचे। यहां सीता स्वयंवर का मंचन हुआ। मंचन के दौरान एक-एक करके राजा शिव धनुष को उठाने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई धनुष को उठा नहीं पाया। उसी समय गुरु की आज्ञा से श्री राम आगे बढ़े और उन्होंने शिव धनुष को उठाया और उसपर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए जैसे ही डोरी खींची। धनुष खंडित हो गया, ऐसा होते देख दर्शकों ने जोर-जोर से जय श्रीराम के जयकारे लगाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


कलाकारों ने तीन घंटे में पूरे संपूर्ण रामायण का मंचन किया। दिल्ली सरकार ने शनिवार से आईटीओ स्थित प्यारेलाल सभागार में तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन शुरू किया। पहले दिन रामलीला का लाइव मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। दिल्लीवालों के साथ पूरी कैबिनेट ने रामलीला का मंचन देखा। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों के साथ भव्य रामलीला का मंचन देखेंगे। उन्होंने दिल्लीवासियों से समय निकालकर परिवार के साथ मंचन देखने की अपील की। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम सब  लोग भगवान श्रीराम जी का नाम लेते हैं। भगवान श्रीराम जी से जो सबसे बड़ी चीज सीखनी चाहिए, वो है उनकी मर्यादा। 
विज्ञापन


छोटे से सभागार में रामलीला का आयोजन महज छलावा : भाजपा
प्रदेश भाजपा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का एक नया अवतार दिख रहा है। सौरभ भारद्वाज समेत कई नेता रामलीला आयोजन की बात कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने 2022 तक अयोध्या में श्री राम मंदिर के निर्माण का पुरजोर विरोध किया था। अब जब पूरा देश राममय हुआ है तो रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली वाले यह देखकर हैरान हैं कि दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले शहर की सरकार एक छोटे से सभागार में रामलीला का आयोजन कर रही है, यह छलावा है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि इतने छोटे स्तर पर रामलीला का आयोजन करके दिल्ली सरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने पर खुशी दिखाने का दिखावा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed