{"_id":"5d28106a8ebc3e6cda5e6ec6","slug":"ramchandra-paswan-admitted-to-ram-manohar-lohia-hospital-due-to-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत गंभीर
Fri, 12 Jul 2019 10:15 AM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
रामचंद्र पासवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के छोटे भाई और बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट से सांसद रामचंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार सुबह उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र पासवान की स्थिति बहुत गंभीर है।
विज्ञापन
गुरुवार शाम को ही उन्होंने अपनी छाती में दर्द होने की बात बताई तो परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की बात बताई।
रामचंद्र पासवान तीनों भाईयों में सबसे छोटे हैं। तीनों भाई और रामचंद्र के भतीजे चिराग पासवान सांसद हैं। रामचंद्र पासवान चौथी बार सांसद बने हैं।