फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram Mandir: BJP will make 25 to 30 thousand people visit Ram temple daily

Ram Mandir: रोजाना 25 से 30 हजार लोगों को राम मंदिर का दर्शन कराएगी BJP, नेता भी अपने स्तर पर करेंगे पहल

Wed, 17 Jan 2024 07:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 17 Jan 2024 07:07 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि वे भी राम भक्तों को अयोध्या का दर्शन कराएंगे। कोई भी राम भक्त अपने भगवान के दर्शन से केवल इसलिए वंचित नहीं रहना चाहिए कि उसके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक योजना बनाकर राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन कराएंगे...

विज्ञापन
Ram Mandir: BJP will make 25 to 30 thousand people visit Ram temple daily
दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को भाजपा हर स्तर पर बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। लोगों के बीच इस मुद्दे को अच्छे ढंग से ले जाने के लिए पार्टी हर दिन 25 से 30 हजार लोगों को अयोध्या का दर्शन कराने की योजना बना रही है। यानी देश की हर लोकसभा और विधानसभा से लोगों को अयोध्या ले जाकर दर्शन कराया जाएगा। इससे पूरे देश का माहौल राममय करने में मदद मिलेगी। इसके लिए हर राज्य में पार्टी संगठन को योजना बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन

लेकिन पार्टी के साथ-साथ पार्टी के नेता भी अपने-अपने स्तर पर लोगों को राम के दर्शन कराने की योजना बना रहे हैं। दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि वे भी राम भक्तों को अयोध्या का दर्शन कराएंगे। कोई भी राम भक्त अपने भगवान के दर्शन से केवल इसलिए वंचित नहीं रहना चाहिए कि उसके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही एक योजना बनाकर राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर भगवान राम के दर्शन कराएंगे। इस दौरान राम भक्तों के आने-जाने, रहने और भोजन-पानी की पूरी सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन

इसके पहले भी विष्णु मित्तल लोगों को मथुरा, वृंदावन सहित अनेक तीर्थ स्थलों के दर्शन करा रहे हैं। वे अब तक लगभग 20,000 लोगों को विभिन्न तीर्थ स्थलों की निःशुल्क यात्रा करा चुके हैं। इसी क्रम में अब वे भक्तों को अयोध्या का दर्शन भी कराने की योजना बना रहे हैं, जिसे जल्द ही अमल में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed