फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ram and Ravana sitting together in Bisrakh temple of Noida

यह देश का अनोखा राम मंदिर: यहां पर एक साथ विराजे भगवान श्रीराम और रावण, एक संग दोनों की होगी पूजा

Mon, 22 Jan 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jan 2024 11:11 PM IST
सार

मंदिर में अब तक रावण प्रतिमा और अष्टभुजी शिवलिंग हुआ करती थी। जिसकी लोग पूजा अर्चना करते थे। लेकिन अब से मंदिर में श्रीराम दरबार की भी जय-जयकार भी होगी।

विज्ञापन
Ram and Ravana sitting together in Bisrakh temple of Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रावण की जन्मस्थली बिसरख के प्राचीन रावण मंदिर में पहली बार राम और रावण की पूजा अर्चना एक साथ की जाएगी। सोमवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन बिसरख गांव स्थित प्राचीन रावण मंदिर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर में अब तक रावण प्रतिमा और अष्टभुजी शिवलिंग हुआ करती थी। जिसकी लोग पूजा अर्चना करते थे। लेकिन अब से मंदिर में श्रीराम दरबार की भी जय-जयकार भी होगी। मंदिर के महंत ने बताया कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां कई दिनों से चल रही थी।

विज्ञापन

मंदिर में श्रीराम दरबार की विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां भी प्राण प्रतिष्ठा उसी समय हुई जब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर के महंत रामदास महाराज ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए 11 पंडितों को बुलाया गया था। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद भगवान की आंखों से पट्टी खोली गई और उनका श्रृंगार किया गया। जिस समय अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उसी समय रावण की जन्मस्थली में भी श्रीराम विराजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया। दोपहर को श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन, सुंदरकांड का पाठ किया गया और शाम को भगवान की आरती की गई। इसके साथ ही शाम को मंदिर पर दीपक जलाकर दिवाली मनाई गई। इस दौरान पूरा गांव जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजता रहा। इसके बाद सभी ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन

शनि मंदिर में विराजे खाटू श्याम
सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में भी इस दिन को यादगार बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में हनुमान के साथ श्रीराम दरबार विराजता है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हनुमान मंदिर में खाटू श्याम और लक्ष्मी नारायण की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई और सुंदर कांड का पाठ किया गया व शाम को मंदिर में दीपोत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed