फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raksha Bandhan Special trains will run from today

आज से चलेंगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनें

Sat, 09 Aug 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 09 Aug 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special trains will run from today

रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने के लिए इस बार बहनों को दिक्कत नहीं झेलनी होगी। रेलवे शनिवार से गाजियाबाद से अलीगढ़ समेत तीन रूटों पर रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

विज्ञापन


यह ट्रेनें 9 से 11 अगस्त तक चलेंगी। रेलवे ने शुक्रवार को इन ट्रेनों की घोषणा की है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 15 कोच की रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन (ईएमयू) चलाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


ईएमयू गाजियाबाद से सुबह 10.30 बजे चलेगी। खुर्जा 11:42 व अलीगढ़ दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी। ईएमयू की वापसी 1 बजे होगी जो गाजियाबाद 3.15 बजे पर पहुंचेगी।

लखनऊ जाने वाली स्पेशल ट्रेन शनिवार को शाम 7.30 बजे आनंद विहार से चलेगी, जो सुबह 4 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 10 अगस्त को रात 8:20 पर लखनऊ से आनंद विहार के लिए चलकर सुबह 5 बजे यहां पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीटीएम डीके चोपड़ा ने बताया कि इलाहाबाद से आनंद विहार के लिए 10 अगस्त को रात 11:45 बजे ट्रेन चलेगी और सुबह 8:55 बजे गाजियाबाद व 9:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन सुबह 11:30 बजे वापसी के लिए आनंद विहार से रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed