फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raksha Bandhan: Special trains also fell ahead of the crowd

रक्षाबंधन : भीड़ के आगे स्पेशल ट्रेनें भी फेल

Sun, 10 Aug 2014 12:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 10 Aug 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan: Special trains also fell ahead of the crowd

रक्षाबंधन पर दो दिन की छुट्टी मिली तो ट्रेनों और बसों में भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को ट्रेनों और बसों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। भीड़ के सामने स्पेशल ट्रेनें भी फेल हो गईं।

विज्ञापन


अमर उजाला टीम ने शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर जायजा लिया तो ट्रेनों और बसों में सीटों को लेकर मारामारी दिखी।

काफी लोगों ने ट्रेनों और बसों की छतों और पायदान पर बैठकर सफर किया। रविवार को भी जबरदस्त भीड़ रहने की संभावना है। सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने की वजह से रविवार को शहर में जाम की स्थिति भी बन सकती है।
विज्ञापन


अलीगढ़ की ट्रेनों में रही मारामारी

सबसे ज्यादा भीड़ अलीगढ़ की ट्रेनों में रही। दादरी, दनकौर चोला, सिकंदराबाद, खुर्जा, अलीगढ़ जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रही।

दिल्ली-टूंडला ईएमयू में भीड़ इतनी थी कि अधिकांश लोग ट्रेन में दाखिल ही नहीं हो पाए।

इसी ट्रेन से दिल्ली से गाजियाबाद पहुंचे रविंद्र ने बताया कि भीड़ इस कदर थी कि उसकी पत्नी और बेटी स्टेशन पर उतर नहीं पाए।

ट्रेन चलने लगी तो लोगों ने आनन-फानन में उन्हें चलती ट्रेन से उतारा। गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी।

बसों की छत पर बैठकर गईं बहनें
रक्षाबंधन पर रोडवेज के दावे हवाई साबित हुए। भारी भीड़ के सामने रोडवेज अफसरों का प्रबंध एक घंटे भी नहीं ठहर सका। यात्रियों को पांच-सात घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं तक को बसों की छत पर चढ़कर सफर करना पड़ा। बस पकड़ने के प्रयास में कई यात्री गिरकर टायर के नीचे आते-आते बचे।

वाया बरेली मुरादाबाद लखनऊ जाएगी ट्रेन
रक्षाबंधन पर रेलवे ने लखनऊ से आनंद विहार स्टेशन के लिए ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। ट्रेन लखनऊ से रविवार रात 8:00 बजे चलेगी और सोमवार सुबह 5:00 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।


यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन पर रुकेगी। निजामुद्दीन से पलवल तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रविवार को ट्रेन सुबह 11:15 बजे निजामुद्दीन से चलेगी और दोपहर 12:30 बजे पलवल पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed