फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rakhi Birla election as Delhi Assembly deputy speaker for the second time

दिल्ली: राखी बिड़ला लगातार दूसरी बार चुनी गईं विधानसभा उपाध्यक्ष

Wed, 26 Feb 2020 04:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 Feb 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Rakhi Birla election as Delhi Assembly deputy speaker for the second time
राखी बिड़ला - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला को बुधवार को निर्विरोध दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। बिड़ला इस पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगोलपुरी से विधायक बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया। बिड़ला ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया।

विज्ञापन

रामनिवास गोयल दूसरी बार विधानसभा अध्यक्ष

सातवीं विधानसभा के पहले सत्र में रामनिवास गोयल को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। विशेष सत्र के पहले दिन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रामनिवास गोयल को अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव सदन में रखा था। इसका समर्थन कोंडली विधायक कुलदीप कुमार ने किया। इसके साथ ही सत्ता पक्ष व विपक्ष ने ध्वनि मत से प्रस्ताव का समर्थन किया था।

विज्ञापन


अध्यक्ष चुने जाने के बाद बधाई देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यह बेहद खुशी की बात है कि सदन ने सर्वसम्मति ने अपना अध्यक्ष चुना है। वह सदन के भीष्म पितामह की तरह हैं। उम्मीद है कि पांच साल अच्छे व शुभ होंगे और दिल्लीवालों के सपनों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरपुर विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष

मालूम हो कि पिछले दिनों ही भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी नेता प्रतिपक्ष चुने गए थे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार सुबह दस बजे हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों ने आम सहमति से उन्हें विधायक दल का नेता चुना।


बिधूड़ी की पहचान दिल्ली के प्रभावी गुर्जर नेता की है। रामवीर सिंह बिधूड़ी चार बार विधायक रह चुके हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से साल 1970 से राजनीति शुरू की। बिधूड़ी पहली बार 1993 में जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। फिर 2003 में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होकर दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीते।


2012 में वह भाजपा में शामिल हुए और 2013 का विधानसभा चुनाव जीतकर तीसरी बार विधायक बने। बिधूड़ी आम आदमी पार्टी की लहर में 2015 का विधानसभा चुनाव हार गए थे, लेकिन फिर भाजपा ने उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव टिकट दिया व आप की लहर के बावजूद बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से जीतने में कामयाब हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed