{"_id":"5e1f252e8ebc3e4b267f6d6b","slug":"rajpath-closed-for-four-days-delhi-traffic-police-released-diversion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बंद रहेगा राजपथ, इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बंद रहेगा राजपथ, इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Thu, 16 Jan 2020 06:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल 17, 18, 20 और 21 जनवरी को राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक होगी। इसलिए राजपथ सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। रफी मार्ग, जनपथ व मान सिंह रोड के क्रॉसिंग पर भी यातायात प्रतिबंध रहेगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) एनएस बुंदेला का कहना है कि लोग इस दौरान राजपथ व इंडिया गेट की तरफ जाने से बचें।
विज्ञापन
उत्तर से दक्षिण आने-जाने के लिए
उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा, अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर सफदरजंग रोड, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोल चक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। इसके अलावा, पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड होकर आगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व से पश्चिम आने-जाने के लिए
रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड, अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड रूट ले सकते हैं। इसके अलावा, रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, लोदी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड रूट लिया जा सकता है। तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फखाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंघु गुप्ता रोड आदि होकर जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगस होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।
विज्ञापन
नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में काम करने वाले लें ये रूट
दक्षिण से आने वाले लोग साउथ एवेन्यू, दाराशिकोह रोड, हुकमीमाई रोड, साउथ सुनकेन रोड व राष्ट्रपति भवन होकर साउथ व नॉर्थ ब्लॉक जा सकते हैं। उत्तरी ओर से लोग ब्रस्सी एवेन्यू, नॉर्थ सुनकेन रोड होकर नॉर्थ व साउथ ब्लॉक जा सकते हैं।
Trending Videos
सिटी बसें यहां हो जाएंगी खत्म
दक्षिणी तरफ से आने वाली बसें विश्व युवा केंद्र-चाणक्यपुरी, त्यागराज मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, मौलाना आजाद रोड पर खत्म हो जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाली बसें सरदार पटेल मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट और मंदिर मार्ग होकर जाएंगी।
अन्य मार्गों पर बढ़ सकता है यातायात
अधिकारियों का कहना है कि रूट परिवर्तन के कारण अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोग धैर्य से यात्रा करें। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
इन चीजों के उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में पैरा-ग्लाइडर्स, पैरा-मोटर्स, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से उड़ने वाले एयरक्राफ्ट, गर्म एयर बैलून, छोटे साइज के पावर वाले एयरक्राफ्ट आदि के उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 9 जनवरी से लेकर नौ फरवरी तक जारी रहेगा।
अन्य मार्गों पर बढ़ सकता है यातायात
अधिकारियों का कहना है कि रूट परिवर्तन के कारण अन्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोग धैर्य से यात्रा करें। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
इन चीजों के उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में पैरा-ग्लाइडर्स, पैरा-मोटर्स, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से उड़ने वाले एयरक्राफ्ट, गर्म एयर बैलून, छोटे साइज के पावर वाले एयरक्राफ्ट आदि के उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 9 जनवरी से लेकर नौ फरवरी तक जारी रहेगा।