फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajnath Singh will give Public Campaign Service Award to hs phoolka

फूलका की भाजपा से बढ़ रहीं नजदीकियां, राजनाथ देंगे लोक अभियान सेवा अवार्ड

Sun, 13 Jan 2019 05:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 13 Jan 2019 05:21 AM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh will give Public Campaign Service Award to hs phoolka
एचएस फूल्का - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले वरिष्ठ वकील एचएस फूलका की भाजपा से बढ़ती नजदीकियां आजकल चर्चा का विषय बनी हैं। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल के जन्मदिन पर बधाई देने के बाद चर्चा में आए फूलका को अब नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लोक अभियान सेवा अवार्ड सम्मानित कराने की घोषणा की गई है। यह सम्मान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह देंगे।

विज्ञापन


फूलका के अलावा स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सराहनीय योगदान देने वाले अमिताभ सोनी, रवि टंडन समेत कई और समाज सेवकों को भी सम्मान मिलेगा। तीन तलाक के खिलाफ जंग शुरू करने वाली शायरा बानो को भी सम्मानित किया जाएगा। अन्य लोगों के साथ फूलका को भी सम्मान के लिए चुना जाना चर्चा में है। पहले से ही कयास हैं कि लोकसभा चुनावों तक संभवत: फूलका भाजपा का दामन थाम लें। फूलका ने पंजाब में समाज सेवा करने का तर्क रखा है, लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में भाजपा नेताओं से उनकी बढ़ती नजदीकियां कुछ और ही इशारा कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed