{"_id":"5e64a1d88ebc3ec748303779","slug":"rajnath-singh-in-tribute-meeting-program-of-late-bjp-mla-virendra-singh-sirohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के दिवंगत विधायक की श्रद्धांजलि सभा में बेटे संग पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के दिवंगत विधायक की श्रद्धांजलि सभा में बेटे संग पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Sun, 08 Mar 2020 01:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
बेटे के साथ पहुंचे राजनाथ सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के दिवंगत विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए रविवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेटे के साथ बुलंदशहर पहुंचे। हालांकि श्रद्धांजलि में जाने को लेकर कोई पूर्व सूचना नहीं थी। रक्षा मंत्री को आज बुलंदशहर पुलिस लाइन के सभागार में कॉरीडोर को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक बैठक करनी थी।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के अनुसार यह बैठक 30 मिनट तक चलनी थी। रविवार सुबह रक्षा मंत्री पुलिस लाइन के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे। वहां उन्होंने डीएम और एसएसपी से बात की और सीधे श्रद्धांजलि सभा के लिए निकल गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विधायक वीरेंद्र सिंह की कैंसर से पीड़ित होने के कारण मौत हो गई थी। जिस दिन उनकी मृत्यु हुई थी उसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आवास पहुंचे थे। आज राजनाथ सिंह के आने पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।
विज्ञापन