{"_id":"62b4999d6eec1057ac63aaa7","slug":"rajinder-nagar-by-poll-43-75-percent-voter-turnout","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajinder Nagar Bypoll: दूसरे राज्यों की सीटों से फिसड्डी रहा राजिंद्र नगर, 43.75 फीसदी मतदान पर सिमटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajinder Nagar Bypoll: दूसरे राज्यों की सीटों से फिसड्डी रहा राजिंद्र नगर, 43.75 फीसदी मतदान पर सिमटा
Thu, 23 Jun 2022 10:19 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:19 PM IST
सार
हैरानी की बात है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली के इसी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रतिशतता 57.50 फीसदी थी। शाम सात बजे तक दिल्ली के उपचुनाव में मतदान प्रतिशतता 43.75 फीसदी पर सिमट गई।
विज्ञापन
राजिंद्र नगर उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजिंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए प्रोत्साहन के तमाम तरीके नाकाफी साबित होते दिखे। सेलिब्रिटी की तरफ से जागरुकता संदेश दिए तो मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी सुविधाएं भी मुहैया की गई। फिर भी देश की राजधानी उपचुनाव में होने वाले मतदान में दूसरे राज्यों से काफी पीछे है। बृहस्पतिवार को झारखंड, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को वोटिंग में पछाड़ दिया।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली के इसी विधानसभा क्षेत्र में मतदान की प्रतिशतता 57.50 फीसदी थी। शाम सात बजे तक दिल्ली के उपचुनाव में मतदान प्रतिशतता 43.75 फीसदी पर सिमट गई। दूसरे राज्यों की विधानसभा सीटों पर त्रिपुरा के जुबराजनगर में सर्वाधिक 83.13 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
सुबह सात बजे शुरू होकर शाम छह बजे तक मतदान के दौरान मतदान की प्रतिशतता में बढ़ोतरी काफी धीमी रफ्तार से हुई। सुबह सात से नौ बजे के बीच के दो घंटों में महज 5.2 फीसदी मतदान हुआ। अगले दो घंटे में 11 बजे आंकड़े में नौ फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक बजे मतदान प्रतिशतता में करीब 11.60 फीसदी की वृद्धि के बाद आंकड़ा 26.24 फीसदी पर पहुंचा। इसके बाद बढ़ोतरी की रफ्तार कम होने लगी। दोपहर बाद तीन बजे 7.16 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद बाद मतदान प्रतिशतता 33.40 थी जबकि पांच बजे 40.65 फीसदी दर्ज किया गया। छह बजे यह आंकड़ा 43.71 रहा जबकि सात बजे मतदान प्रतिशतता 43.85 फीसदी पर सिमट गई।
विज्ञापन
दूसरे राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में वोटिंग
आंध्र प्रदेश-अट्माकुर-61.70
त्रिपुरा-अगरततला-76.72 फीसदी
त्रिपुरा- टाउन बोरडोवाली-69.54
त्रिपुरा-सुरमा-80 फीसदी
त्रिपुरा-जुबराजनगर-83.13
झारखंड-मंदार-61.25
दिल्ली-राजिंद्र नगर-43.75