फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajesh from Madhya Pradesh saved lives of two people by donating his organs

अपनों की आंखें नम कर दूसरों को दी खुशियां: राजेश का दिल अब चेन्नई में धड़केगा, दो लोगों को मिला नया जीवन

Thu, 14 Mar 2024 09:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 14 Mar 2024 09:40 PM IST
सार

जांच के बाद डॉक्टरों ने आठ मार्च को उनकी किडनी प्रत्यारोपण का फैसला किया। राजेश के पिता 70 साल के राम सिंह किडनी देने के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन
Rajesh from Madhya Pradesh saved lives of two people by donating his organs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उच्च रक्तचाप के मरीज रहे राजेश का दिल अब चेन्नई में धड़केगा। अंगदान के बाद प्राप्त हुए दिल को राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोटो) के नियम के तहत चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को आवंटित किया। राजेश ने अंगदान कर दो लोगों की जिंदगी बचाई है।

विज्ञापन

दरअसल, उच्च रक्तचाप के कारण मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी 48 साल के राजेश को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया। इस रोग के कारण उनके किडनी पर असर पड़ा था। जांच के बाद डॉक्टरों ने आठ मार्च को उनकी किडनी प्रत्यारोपण का फैसला किया। राजेश के पिता 70 साल के राम सिंह किडनी देने के लिए तैयार हो गए। लेकिन उच्च रक्तचाप के कारण राजेश की हालत बिगड़ गई और  13 मार्च को डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत के बाद डॉक्टरों के समझाने पर पिता राम सिंह और पत्नी नलिनी ने अंगदान करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच के बाद राजेश के लिवर और दिल को उपयुक्त पाया। अंगदान के बाद नोटो के नियम के तहत राजेश के दिल को चेन्नई के निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज को आवंटित किया गया। महज तीन घंटे में सर गंगा राम अस्पताल से चेन्नई के अस्पताल में दिल को भेजने के लिए दिल्ली पुलिस ने अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उसके बाद निजी जहाज से चेन्नई एयरपोर्ट तक और उसके बाद एयरपोर्ट से उक्त अस्पताल तक दिल को तीन घंटे के अंदर पहुंचाया गया और प्रत्यारोपण भी करवाया गया। लिवर को गंगा राम में भर्ती ही एक अन्य मरीज को आवंटित किया गया। डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि राजेश के परिवार के लिए यह दुख की घड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed