फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Vinesh and Bajrang joined the Congress party after meeting Mallikarjun Kharge

Haryana Polls: विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री, खरगे से मुलाकात के बाद थामा कांग्रेस का हाथ

Fri, 06 Sep 2024 03:20 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 06 Sep 2024 03:20 PM IST
सार

दिल्ली में पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होने से पहले दोनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी में शामिल होने से पहले विनेश ने रेलवे के पद से इस्तीफा भी दे दिया है।

विज्ञापन
Vinesh and Bajrang joined the Congress party after meeting Mallikarjun Kharge
कांग्रेस में शामिल हुए विनेश और बजरंग पूनिया - फोटो : कांग्रेस एक्स

विस्तार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री हो चुकी है। दिल्ली में शुक्रवार को दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर मुलाकात की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश रहेगी। कांग्रेस ने हमारे आंसुओं को समझा। बुरे टाइम में पता चलता है कि आपका कौन है। ये देश के लोगों की सेवा का मौका है। नई पारी की शुरूआत मेरे लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

 

वहीं बजरंग पूनिया ने कहा कि कांग्रेस और देश को मजूबत करेंगे। भाजपा हमारे साथ खड़ी नहीं हुई। कांग्रेस में आने पर आलोचना हो रही है। विनेश फोगाट ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर दोनों के साथ एक तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुलाकात के बाद अपने एक्स हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा! दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले हमारे प्रतिभाशाली चैंपियन विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया से 10 राजाजी मार्ग पर मुलाक़ात। हमें आप दोनों पर गर्व है।
 

विनेश फोगाट ने रेलवे से दिया इस्तीफा, जानें क्या बोलीं साक्षी मलिक
पहलवान साक्षी मलिक ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगट पर कहा कि शायद आज वे दोनों कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे, इसीलिए वे इस्तीफा देने आ रहे हैं। यह उनका निजी फैसला है कि वे पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। हमारे आंदोलन को गलत रूप न दिया जाए।

आगे कहा कि महिलाओं के लिए मेरा आंदोलन आज भी जारी है। मैंने हमेशा कुश्ती के बारे में सोचा है, मैंने कुश्ती के हित में काम किया है और आगे भी करूंगी। मुझे बड़े ऑफर भी मिले लेकिन मैं जिस चीज से भी जुड़ी हूं, उसके अंत तक काम करना है। जब तक फेडरेशन साफ-सुथरा नहीं हो जाता और बहन-बेटियों का शोषण बंद नहीं हो जाता, मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
 
वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आम आदमी को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली के सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 

 

आप आदमी पार्टी से सभी पदों से गौतम का इस्तीफा
सीमापुरी से विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने आम आदमी पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट साझा कर लिखा कि सामाजिक न्याय व सभी क्षेत्रों में बहुजन समाज की हिस्सेदारी तथा भागेदारी के संघर्ष को गतिमान करने के लिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों व सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं ! जय भीम !
 


इस्तीफा देने पर क्या बोले  नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता
कांग्रेस में पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के शामिल होने पर भी दिल्ली में भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने दिल्ली सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि शिक्षा के नाम पर दिल्ली की जनता को गुमराह किया है। सरकारी खजाने से 1000 करोड़ की लूट हुई है। दिल्ली सरकार की शिक्षा की सभी योजनाएं फ्लॉप हुई हैं।



 

हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर
इस बैठक में ही तय होगा कि गठबंधन होगा या नहीं, अगर होगा तो कितनी और कौन सी सीटों पर यह समझौता होगा। राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के बाद ही सूची जारी होगी। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अभी सूची आने में एक से दो दिन लग सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है। इसके चलते गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट आवंटन को लेकर फार्मूले पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है। 

सीटों को लेकर फंस रहा आप-कांग्रेस में पेंच
हरियाणा कांग्रेस कमेटी प्रदेश में किसी भी दल के साथ गठबंधन से इन्कार कर चुकी है। हालांकि लोकसभा चुनाव आप के साथ इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर लड़ा था। आप उसी फार्मूले के तहत विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन चाह रही है और 10 सीटें मांग रही है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान 5 से 7 सीटें देने को तैयार है। इसके अलावा सपा भी हरियाणा में अपनी सियासी जमीन तलाश रही है और वह भी पांच सीटें मांग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed